अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Chhattisgarh : चार हार्डकोर सहित कुल 18 नक्सलियों का आत्मसमर्पण

On: May 28, 2025 8:24 PM
Follow Us:
Chhattisgarh
---Advertisement---

सुकमा: Chhattisgarh के सुकमा जिले में दक्षिण बस्तर डिवीजन और पीएलजीए बटालियन नंबर-01 से जुड़े चार हार्डकोर नक्सलियों सहित कुल 18 नक्सलियों ने मंगलवार को आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। आत्मसमर्पित सभी नक्सलियों पर कुल 39 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

Chhattisgarh : अबुझमाड़ में 26 नक्सली ढेर, एक करोड़ का इनामी राजू भी मारा गया

इस अभियान को छत्तीसगढ़ शासन की ‘नक्सल सदस्य मुक्त ग्राम पंचायत योजना’ और ‘नक्सल आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति’ के तहत अंजाम दिया गया है। योजना के अनुसार, नक्सलियों से मुक्त घोषित हर ग्राम पंचायत को एक करोड़ रुपये की विकास राशि प्रदान की जाती है। इन्हीं प्रयासों से प्रभावित होकर कई नक्सली समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं।

Chhattisgarh 18 नक्सलियों ने मंगलवार को आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया

गौरतलब है कि आत्मसमर्पित नक्सलियों में दो पर 8-8 लाख, एक अन्य पुरूष और एक महिला नक्सली पर 5-5 लाख, छह अन्य पुरूषों पर 2-2 लाख और एक अन्य पुरूष नक्सली पर एक लाख का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों पर कुल 39 लाख रुपये के ईनाम घोषित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!