अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

वर्ष 2047 को ध्यान में रखते हुए स्थापित हो बिजली निगमों का इन्फ्रास्ट्रक्चर : Anil Vij

On: May 28, 2025 6:06 PM
Follow Us:
Anil Vij
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री Anil Vij ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वर्ष 2047 को ध्यान में रखते हुए बिजली निगम द्वारा बिजली के सब स्टेशन एवं पोल इत्यादि की स्थापना की जाए, ताकि देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर में हरियाणा के ऊर्जा विभाग का अहम योगदान रहे।

भारतीय सेना के शौर्य से पाकिस्‍तान घुटनों पर आया : Anil Vij

Anil Vij ने कहा कि राज्य के लोगों को उच्च गुणवत्तापरक व समय पर बिजली मुहैया करवाने के लिए ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को मौसम को मद्देनजर रखते आगामी कार्यवाही करनी होगी। Anil Vij आज यहां ऊर्जा व परिवहन विभागों की उच्च स्तरीय खरीद समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मौके पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

आंधी व बेमौसम बरसात पर लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए निर्देश Anil Vij

ऊर्जा मंत्री Anil Vij ने पिछले दिनों राज्य में आई आंधी व बेमौसम बरसात पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में जितने भी बिजली के सब स्टेशन स्थापित किए जाएं तो जगह इत्यादि के संबंध में संबंधित अधिकारियों व विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया जाए, ताकि बाढ इत्यादि आपदा होने पर सब स्टेशन व उपकरणों को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो।

इस संबंध में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री को अवगत कराया कि पिछले दिनों आई आंधी व बेमौसम बरसात से हुए नुकसान के आकलन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है और संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों/इंजीनियरों को मौके पर भी भेजा गया है।

वर्ष 2047 में विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप हो विकास कार्य

इसी प्रकार, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच के अनुरूप वर्ष 2047 में विकसित भारत के संकल्प को देखते हुए हमें सब स्टेशन व बिजली के पोल की स्थापना करनी होगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को मौसम से संबंधित जानकारी रखनी होगी और मौसम विभाग के अधिकारियों से तालमेल रखना होगा ताकि समय पर बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पहले ही तैयारियां की जा सकें।

Anil Vij ने कहा कि सब स्टेशन में भारी बरसात के दौरान बाढ़ का पानी न भरें उसके लिए विभिन्न इंजीनियरिंग उपाय किए जाने चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!