नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय बिहार दौरे को लेकर एनडीए के नेता उत्साहित हैं। मंगलवार को JDU leader Harshvardhan Singh ने कहा कि पीएम मोदी का बिहार दौरा राजनीति से ज्यादा विकास पर आधारित है।
Delhi elections 2025: 19% प्रत्याशी दागी, 81 पर हत्या-बलात्कार के केस; 5 की संपत्ति 100 करोड़ से अधिक
JDU leader Harshvardhan Singh ने कहा, “पीएम मोदी को बिहार से बहुत प्रेम है। वह जब भी बिहार जाते हैं तो कुछ न कुछ सौगात देते हैं। पटना में जो नया एयरपोर्ट बना है, उसका टर्मिनल बहुत प्यारा और भव्य है। पटना के लोगों को इसकी बहुत जरूरत थी। यहां पर फ्लाइट बहुत हो गई थीं, लेकिन उसके अनुसार जगह काफी कम थी। लोगों को इंतजार था कि पीएम मोदी कब इस नए एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। पटना के लोग बहुत खुश हैं।”
JDU leader Harshvardhan Singh जब भी बिहार जाते हैं तो कुछ न कुछ सौगात देते हैं
उन्होंने दोहराया, “पीएम मोदी जब भी बिहार जाते हैं, वह बिहारियों को कुछ न कुछ सौगात देते हैं। इस बार उनका बिक्रमगंज में जो प्रोग्राम है, वह बहुत ही भव्य होने वाला है। मुझे उम्मीद है कि इस बार वहां पर पांच से सात लाख लोग जुटेंगे। पीएम मोदी का यह लगातार तीसरा दौरा है। एनडीए के पक्ष में माहौल बना है। सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी की पार्टी के अलावा अन्य तीन पार्टियां एनडीए गठबंधन में हैं, जो बहुत मजबूत दिखाई पड़ता है।”

