अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

YouTuber Jyoti 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

On: May 27, 2025 12:23 PM
Follow Us:
YouTuber Jyoti
---Advertisement---

हिसार: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार YouTuber Jyoti को सोमवार को हरियाणा की हिसार पुलिस पेशी के लिए सोमवार को हिसार कोर्ट लेकर पहुंची। ज्योति मल्होत्रा को हिसार सिविल जज सुनील कुमार की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

YouTuber Jyoti Malhotra का रिमांड खत्म, कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

जानकारी के मुताबकि ज्योति को हिसार की सेंट्रल जेल नंबर-2 में रखा जाएगा। यह महिलाओं की जेल है। पेशी के दौरान कोर्ट के अंदर के गेट बंद कर दिए गए थे और भारी पुलिसबल को मौके पर तैनात किया गया था। ज्योति को इससे पहले पांच दिन और दूसरी बार चार दिन के रिमांड पर लिया गया था।

YouTuber Jyoti को हिसार की सेंट्रल जेल नंबर-2 में रखा जाएगा

गौरतलब है कि रविवार शाम को चार दिन का रिमांड खत्म होने के बाद ज्योति को कोर्ट में पेश किया गया। ज्योति को सुबह ही कोर्ट में पेश किए जाने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन पुलिस ज्योति को आज करीब साढ़े तीन बजे कोर्ट में लेकर पहुंची। वहीं, पुलिस को ज्योति के मोबाइल से डिलीट की गइ कॉल डिटेल की रिपोर्ट मिल गई है। अभी लैपटॉप से डिलीट डाटा की रिपोर्ट भी नहीं आई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply