संयुक्त राष्ट्र। भारत ने United Nations में पाकिस्तान के पाखंड की पोल खोलते हुए कहा कि एक ऐसा देश जो आतंकियों और नागरिकों के बीच कोई अंतर नहीं करता उसे नागरिकों की सुरक्षा के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है।
2024 में भुखमरी से दुनिया भर में 29.5 करोड़ लोग प्रभावित – United Nations
पाकिस्तानी सेना ने इस महीने की शुरुआत में जानबूझकर भारतीय सीमावर्ती गांवों पर गोलाबारी की, जिसमें नागरिक मारे गए।
संयुक्त राष्ट्र में भारत पाकिस्तान को खूब लताड़ा
United Nations : भारत ने दशकों से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमलों का सामना किया
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली चर्चा में कहा, भारत ने दशकों से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमलों का सामना किया है। इसमें मुंबई शहर पर हुए 26/11 के हमले से लेकर पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की बर्बर सामूहिक हत्या तक शामिल है।

