अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए सरकार ने किया सांसदों का प्रतिनिधिमंडल भेजने का प्रयोग : Sanjay Raut

On: May 21, 2025 8:03 PM
Follow Us:
Sanjay Raut
---Advertisement---

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) नेता और राज्यसभा सांसद Sanjay Raut ने विदेशों में भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को भेजने पर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार इस तरह का प्रयोग मुख्य मुद्दों से ध्‍यान हटाने के लिए करती रहती है। सबसे पहले हमें पड़ोसी देश में जाना चाहिए।

नागपुर में लाशें बिछाने के लिए गड़े मुर्दे उखाड़े गए : Sanjay Raut

सांसद Sanjay Raut ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि चीन ने खुलकर पाकिस्‍तान का साथ दिया है। ऐसे में चीन जाकर पाकिस्‍तान को बेनकाब करना चाहिए। पड़ोसी देश आपको पूछता नहीं है। आप यूरोप, यूएस और अफ्रीकी देशों में जा रहे हैं, जिनका भारत और पाकिस्‍तान युद्ध से कोई लेना-देना नहीं है।

Sanjay Raut ने कहा कि यह डेलिगेशन छोटे छोटे देशों में भेजे जा रहे हैं। इससे हमारी विदेश नीति से क्‍या संबंध है, खासकर भारत और पाकिस्‍तान के संदर्भ में। पड़ोसी देश के साथ आपके रिश्‍ते अच्‍छे नहीं हैं, इसलिए आप वहां नहीं जाना चाहते हैं।संजय राउत ने कहा कि केंद्र सरकार यह कैसे तय कर सकती है कि किस पार्टी से कौन सा सांसद प्रतिनिधिमंडल में जाएगा।

आपने आनन-फानन में नाम तय कर लिया है। ममता बनर्जी की टीएमसी से आपने यूसुफ पठान का नाम तय कर दिया, ममता ने साफ मना कर दिया कि यह नहीं चलेगा। उन्‍होंने अभिषेक बनर्जी का नाम दिया। अभिषेक इन मामलों में अधिक अनुभवी हैं।
पार्टी के फैसले से खुश रहने के सवाल पर संजय राउत ने कहा कि मैं पार्टी का फैसला हमेशा से मानता रहा हूं, लेकिन इस डेलिगेशन वाले मसले से कुछ हासिल होने वाला नहीं है।

Sanjay Raut पाकिस्‍तान को बेनकाब करने के लिए भारत सरकार ने दुनिया के प्रमुख देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पाकिस्‍तान को बेनकाब करने के लिए भारत सरकार ने दुनिया के प्रमुख देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया है। इसको लेकर हालांकि राजनीति शुरू हो चुकी है। खासकर विभिन्न पार्टियों के सांसदों के नाम को लेकर विपक्षी दलों ने आपत्ति जताई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!