लखनऊ। रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने मंगलवार को कहा कि भारतीय सेनाओं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में एक कुशल डॉक्टर और सर्जन की तरह काम किया है। उन्होंने आतंकवाद का बड़ी सफलता से ऑपरेशन किया है।
Rajnath Singh ने 3 सेना प्रमुखों के साथ की बैठक
अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में एक निजी अस्पताल के कार्यक्रम में Rajnath Singh ने कहा कि जैसे एक कुशल सर्जन जहां बीमारी की जड़ मौजूद होती है, वहीं अपने औजारों का इस्तेमाल करता है, वैसे ही भारतीय सेनाओं ने भी आतंकवाद की जड़ों पर अपने हथियारों का इस्तेमाल किया है।
जैसा कि पाकिस्तान की आदत है कि वह जल्दी मानता नहीं है। उसने भारत की जमीन पर हमले करने के प्रयास प्रारंभ किए, आम नागरिकों को निशाना बनाने का प्रयास किया गया। मंदिर, गुरुद्वारे और गिरजाघरों पर निशाना लगाया गया। उसके जवाब में भारतीय सेनाओं ने जो कार्रवाई की है, उसने पाकिस्तान की फौज को घुटनों पर ला दिया।
रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने कहा कि हमारी जवाबी कार्रवाई में इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है कि पाकिस्तान के मिलिट्री ठिकानों पर ही प्रहार किया जाए और उनकी आम आबादी को इससे दूर रखा जाए। भाजपा की डबल इंजन की सरकार आपके लिए पूरी तरह से समर्पित है।
मैं Rajnath Singh ,आप सबको विश्वास दिलाता हूं कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार निरंतर आपके लिए हर दृष्टि से प्रयास करती रहेगी।
Rajnath Singh मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार निरंतर आपके लिए हर दृष्टि से प्रयास करती रहेगी
उन्होंने कहा कि हमेशा अपने मरीज को सबसे पहले रखें। उसे समय दें, उसकी बात सुनें, उसके दर्द को समझें। मरीज का इलाज मशीनों से हो सकता है, लेकिन मरीज के अंदर ठीक होने का भरोसा सिर्फ चिकित्सक ही जगा सकते हैं। आप सब एक ऐसे प्रोफेशन से जुड़े हैं, जो हर दिन बदल रहा है।
नए रिसर्च, नई बीमारियां, नई तकनीकें – आपके लिए हर दिन कुछ नया सीखना जरूरी है। मैं आपसे यही कहूंगा कि सीखना कभी बंद मत कीजिए। अपने ज्ञान को और बेहतर बनाइए, ताकि आपके मरीजों को भी सबसे बेहतर इलाज मिल सके।

