अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand news:राजस्व परिषद Uttarakhand श्रीमती रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से के साथ बैठक आयोजित

On: May 18, 2025 10:27 AM
Follow Us:
---Advertisement---
Uttarakhand news:आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद Uttarakhand श्रीमती रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गढ़वाल एवं कुमाऊँ मण्डलों के अपर आयुक्त, समस्त अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों के साथ बैठक आयोजित की गई।
इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि 01 वर्ष से अधिक पुराने राजस्व वादों का अभियान चलाकर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम जनता को अनावश्यक असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों की निरंतर समीक्षा की जायेगी।
बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित मजिस्ट्रेट कोर्ट में बैठकर सुनवाई कर प्रकरणों का निस्तारण किया जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए योजना को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिये। भारत सरकार द्वारा 31 मई 2025 तक योजना को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने आवासीय एवं अनावासीय भवन निर्माण के सबंध में सभी जनपदों को अपने प्रस्ताव शीघ्र राजस्व परिषद को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये, जिससे निर्माण कार्यों की प्रक्रिया को गति दी जा सके। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लम्बित पेंशन प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने और सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।
बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं को शीर्ष प्राथमिकता में लिया जाए। कृषि गणना फेस-3 का कार्य जून 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिये।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!