अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

युद्ध विराम कराने से अधिक बड़ी भूमिका थी मेरी : Trump

On: May 17, 2025 10:29 PM
Follow Us:
Trump
---Advertisement---

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड Trump ने एक बार फिर दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान को युद्ध के कगार से निकालने में उन्हें सफलता मिली है और साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत अमेरिका के लिए अपने आयात शुल्क में शत-प्रतिशत कटौती करने को तैयार है।

Trump के टैरिफ युद्ध से वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी

फॉक्स न्यूज को दिए गए एक साक्षात्कार में, अमेरिकी राष्ट्रपति Trump से जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम कराने में उनकी भूमिका के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि युद्ध विराम में मध्यस्थता करने में अमेरिका की भूमिका उससे कहीं अधिक बड़ी है, जिसका श्रेय उन्हें कभी नहीं मिलेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “यह मेरे लिए बहुत बड़ी सफलता है, जिसका श्रेय मुझे कभी नहीं दिया जाएगा।” इस बीच भारत ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ ने 10 मई को सीधे एक-दूसरे से बात की।

Trump ने कहा, “वे प्रमुख परमाणु शक्तियां थीं, … और वे क्रोधित थे, और अगला चरण शायद, आप देख सकते हैं कि यह जिस तरह से चल रहा था, वह एक दूसरे को जवाब देने जैसा था।” उन्होंने कहा, “यह संकट गहराता जा रहा था, और अधिक मिसाइलें चल रहीं थीं, हर दिन यह उग्र होता जा रहा था, विकराल होता जा रहा था, एक बिंदु तक जहां अगला चरण था, आप जानते हैं ‘एन’ शब्द।” जिस पर साक्षात्कारकर्ता ने उत्तर दिया, “परमाणु।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “एन शब्द एक बहुत ही बुरा शब्द है, यह सबसे बुरी चीज हो सकती है, और मुझे लगता है कि वे परमाणु युद्ध के बहुत करीब थे। नफरत बहुत थी और मैंने कहा, हम व्यापार के बारे में बात करने जा रहे हैं, हम बहुत सारा व्यापार करने जा रहे हैं।

Trump मैं व्यापार का उपयोग हिसाब चुकता करने और शांति स्थापित करने के लिए कर रहा हूं

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “मैं व्यापार का उपयोग हिसाब चुकता करने और शांति स्थापित करने के लिए कर रहा हूं।” उन्होंने अपना यह दावा भी दोहराया कि अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध को टालने में मदद की थी और उन्होंने दोनों देशों को और अधिक शत्रुता में पड़ने से रोकने के लिए व्यापार का उपयोग एक चाल के रूप में किया था।

भारत ने कहा है कि दोनों पक्षों के बीच टेलीफोन पर बातचीत के दौरान व्यापार पर कभी चर्चा नहीं हुई। ट्रम्प ने ईरान के साथ अमेरिका की बातचीत का जिक्र करते हुए कहा, “मैंने ईरान से कहा है कि हम समझौता करने जा रहे हैं, हम वाकई बहुत खुश होंगे।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुंबई में सजेगा ‘प्राइड ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026’ का मंच, ‘भजन सम्राट’ अनूप जलोटा की शिष्या अजन्ता सरकार होंगी VIP चीफ गेस्ट

मुंबई में सजेगा ‘प्राइड ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026’ का मंच, अनिल कपूर के हमशक्ल आरिफ खान होंगे मुख्य अतिथि

राजस्थानी सिनेमा को मिली नई उड़ान, बॉलीवुड-टॉलीवुड की तर्ज पर अब ‘रॉलीवुड’ (Rollywood) कहलाएगी इंडस्ट्री

मुंबई में होगा ‘प्राइड ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026’ का भव्य आयोजन, मशहूर सिंगर अरविंदर सिंह बनेंगे मुख्य आकर्षण

महाराष्ट्र में पहली बार ‘कर्वी ग्लैमर’ का जलवा: मिस्टर, मिस और मिसेज इंडिया प्लस साइज 2026 के विजेताओं का हुआ ऐलान

मुंबई में सजेगा ‘प्राइड ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026’ का भव्य मंच, अभिनेता-निर्देशक सुजैल खान होंगे मुख्य अतिथि

Leave a Reply

error: Content is protected !!