अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जीवन में आध्यात्मिक ज्ञान और भगवान श्री कृष्ण के कर्म के संदेश अपनाएं : Nayab Singh

On: May 17, 2025 9:27 AM
Follow Us:
Nayab Singh
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh ने कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया के दौर में आज हमारी युवा पीढ़ी को आधुनिकता की दौड़ में अपनी संस्कृति से दूर नहीं होना चाहिए। युवाओं को जीवन में संतुलन स्थापित करने के लिए आध्यात्मिक ज्ञान और भगवान श्री कृष्ण के कर्म के संदेश को अपनाना चाहिए।

वक्फ संशोधन अधिनियम का उद्देश्य गरीब और वंचित मुसलमानों को लाभ पहुंचाना है : Nayab Singh Saini

मुख्यमंत्री वीरवार को देर शाम गुरुग्राम के सेक्टर 29 स्थित लेज़र वैली पार्किंग में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित श्री कृष्ण कृपा प्रेरणा उत्सव को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी और उनका आशीर्वाद लिया। श्री कृष्ण कृपा प्रेरणा उत्सव में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व देशभर से संत समाज और भजन गायकों ने भी शिरकत की।

Nayab Singh जब भी समय मिले, गीता के दो श्लोक जरूर पढ़ें

मुख्यमंत्री ने देश भर से पहुंचे संत समाज, हरियाणा की बेटी व दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का प्रदेश में आगमन पर स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि चाहे आप डॉक्टर, इंजीनियर या उद्यमी बनें, लेकिन जीवन में प्रेम और त्याग की भावना को ज़रूर रखें। जब भी समय मिले, गीता के दो श्लोक अवश्य पढ़ें।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि आने वाली पीढ़ियां भारतीय संस्कृति को केवल पुस्तकों में नहीं, जीवन में भी आत्मसात करें।

ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय गरिमा का प्रतीक Nayab Singh

नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुग्राम की भूमि केवल एक आधुनिक शहर नहीं है, यह महाभारत काल से लेकर आज तक सांस्कृतिक चेतना की भूमि रही है। यहीं से गुरु द्रोणाचार्य ने शिष्यों को धर्म और युद्ध की शिक्षा दी। संतों ने हमेशा अहिंसा का मार्ग दिखाया, लेकिन कई बार हमारी सहनशीलता को हमारी कमजोरी समझ लिया गया।

जिसका जवाब हमने रौद्र रूप धारण कर भी दिया। बीते दिनों पहलगाम में कायराना हरकत हुई तो हमारी सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के रूप में आतंकियों का सीमा पार जाकर नाश किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह सैन्य अभियान राष्ट्रीय गरिमा का प्रतीक बन गया।

भौतिक विकास के साथ आध्यात्मिक चेतना का भी उत्थान

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद को साधुवाद देते हुए मुख्यमंत्री Nayab Singh ने कहा कि उनके प्रयासों से आज दुनिया भर में श्रीमद्भागवत गीता के ज्ञान की धारा अविरल बह रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार केवल विकास के भौतिक आयामों तक सीमित नहीं है। हम चाहते हैं कि हरियाणा में आध्यात्मिक चेतना का भी उत्थान हो। इसी उद्देश्य से कुरुक्षेत्र को धर्मनगरी के रूप में वैश्विक पहचान देने हेतु “गीता महोत्सव” को अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप दिया गया है। तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से वृद्धजनों को तीर्थयात्रा की सुविधा दी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!