अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भारतीय सेना के अदम्य साहस से देश गौरवान्वित – CM Bhajan Lal Sharma

On: May 16, 2025 3:28 PM
Follow Us:
CM Bhajan Lal Sharma
---Advertisement---

जयपुर, । ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के शौर्य सम्मान में गुरुवार को अल्बर्ट हॉल से तिरंगा यात्रा निकाली गई। CM Bhajan Lal Sharma इस गौरवमयी यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर आंतकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है।

किसानों को वर्ष 2027 तक हर हाल में दिन में बिजली उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार -CM Bhajan Lal Sharma

शर्मा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रदेशवासियों की ओर से देश के वीर सैनिकों को नमन किया। CM Bhajan Lal Sharma ने कहा कि भारतीय सेना ने अदम्य साहस और बहादुरी का परिचय देते हुए पहलगाम हमले की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान में चिन्हित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। भारतीय सेना पर देश के प्रत्येक व्यक्ति को गर्व है। वीर सशस्त्र बलों ने संयम और पराक्रम का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

CM Bhajan Lal Sharma ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री ने भारतीय सेना को जवाबी कार्यवाही के लिए पूरी छूट दी और भारतीय सेना ने भी साहस दिखाते हुए आंतकी अड्डों को समाप्त कर पाकिस्तान को सबक सिखाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्भीक और निर्णायक निर्णयों तथा सेना के शौर्य के कारण देश को आंतकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली।

CM Bhajan Lal Sharma ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूरे देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही

CM Bhajan Lal Sharma ने कहा कि सैनिकों की अदम्य वीरता के कारण मिली ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूरे देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। राजस्थान में भी हर गांव, शहर और हर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालकर सैनिकों को सम्मान दिया जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले पराक्रमी सैनिकों को नमन कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!