अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में India को मिला इजरायल का साथ, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए दी बधाई

On: May 16, 2025 2:44 PM
Follow Us:
India
---Advertisement---

नई दिल्ली। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इजरायल ने एक बार फिर India को अपना समर्थन दिया है। वहां के रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक मेजर जनरल (रि.) आमिर बाराम ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर बधाई दी है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आमिर बाराम ने गुरुवार को भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से बात की।

कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता स्वीकार्य नहीं: India

उन्होंने भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों के खात्मे के लिए किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर भारत को बधाई दी। इस दौरान आमिर बाराम ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की न्यायोचित लड़ाई में इजरायल के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

India ने ड्रोन और अफवाहों के खिलाफ सफलतापूर्वक लड़ी जंग, डिजिटल घुसपैठ को साइबर योद्धाओं ने किया नाकाम

उल्लेखनीय है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की है। मेजर जनरल बाराम ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना की।

India  और इजरायल के बीच रक्षा संबंध पिछले कुछ वर्षों में काफी प्रगाढ़ हुए हैं

विशेषज्ञों ने इसे एक निर्णायक और साहसिक कदम बताया है, यह वह कदम है, जो क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने की दिशा में काफी महत्वपूर्ण है। दोनों देशों के वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के बीच हुई इस बातचीत में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

रक्षा मंत्रालय का कहना है कि बातचीत के दौरान रणनीतिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए एक भविष्य की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई।

दरअसल, भारत और इजरायल संयुक्त रक्षा उत्पादन, उन्नत तकनीकी साझेदारी, प्रशिक्षण और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर विशेष बल देते रहे हैं। वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, India और इजरायल के बीच रक्षा संबंध पिछले कुछ वर्षों में काफी प्रगाढ़ हुए हैं। इसके चलते ही दोनों देशों की सेनाएं नियमित रूप से संयुक्त अभ्यास, रक्षा तकनीक साझा करने और आतंकवाद से निपटने के लिए मिलकर कार्य कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि India और इजरायल के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब भारतीय सेना ने हाल ही में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी उकसावे का मुंहतोड़ जवाब देते हुए अपने सैन्य पराक्रम का परिचय दिया है। इस कूटनीतिक समर्थन से भारत के वैश्विक सहयोगियों के साथ सुरक्षा साझेदारी को और बल मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!