अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पीएम मोदी के साथ पूरा देश खड़ा है : KC Tyagi

On: May 14, 2025 9:17 PM
Follow Us:
KC Tyagi
---Advertisement---

नई दिल्ली। KC Tyagi पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम देश को संबोधित किया। इसके एक दिन बाद सैनिकों का हौसला बढ़ाने के लिए वह पंजाब के आदमपुर एयरफोर्स बेस पहुंचे। जेडीयू नेता KC Tyagi ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत किसी भी चुनौती का मुकाबला करने के लिए तैयार है।

भारतीय सेना के साथ खड़ा है पूरा देश: KC Tyagi

प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में देश की सेना के शौर्य की जमकर प्रशंसा की थी और साथ पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि अगर उसकी तरफ से फिर से कोई कायराना हमला होता है तो भारत परमाणु अटैक के ब्लैकमेल में नहीं फंसेगा और मुंहतोड़ जवाब देगा। संबोधन के ठीक एक दिन बाद मंगलवार को पीएम सैनिकों का हौसला बढ़ाने आदमपुर पहुंचे। पीएम ने जवानों को भी संबोधित किया।

पूर्व राज्यसभा सांसद KC Tyagi ने मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, “संघर्ष के समय में प्रधानमंत्री के साथ पूरा देश खड़ा हुआ। भारत की स्वायत्तता और सार्वभौमिकता के लिए उन्होंने जो भी फैसले लिए, वे सराहनीय हैं। देश पीएम के नेतृत्व में किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।”

KC Tyagi ने कहा, “भारतीय सेना पर हमें गर्व है और पूरा विश्वास है। सेना कई बार अपनी क्षमता, साहस और शौर्य का प्रदर्शन कर चुकी है। चाहे 1965 की जंग हो, 1971 की जंग हो या फिर पुलवामा का बदला। हर बार हमारी सेना ने दुश्मन को पटखनी दी है। हाल में पाकिस्तान के साथ जो संघर्ष हुआ उसमें भी हमारी सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया और दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारा।”

KC Tyagi ने कहा कि यह समय भारतीय सेना के साथ एकजुटता दिखाने और उनके पराक्रम और शौर्य को और हौसला देने तथा बढ़ाने का है। यह वक्त आपसी विवाद का नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं शरद पवार के बयान से पूर्णतया सहमत हूं जिन्होंने पूरे राष्ट्र से पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष में देश और सेना के साथ खड़े होने की अपील की है।”

KC Tyagi पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत किसी भी चुनौती का मुकाबला करने के लिए तैयार है

गत 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले में 26 निर्दोष लोग मारे गए थे। भारत ने इस हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान और पीओके स्थित नौ आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया था।

आतंकवादियों के ठिकाने ध्वस्त होने से बौखलाए पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से भारत के सीमावर्ती इलाकों पर हमले शुरू कर दिए। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की तरफ से लगभग हर ड्रोन अटैक को आसमान में ही विफल कर दिया था। गत 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू हो गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!