अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जहरीली शराब पीने से मौत मामले में ‘आप सरकार’ को जिम्‍मेदार ठहराना चाहिए : Sunil Jakhar

On: May 14, 2025 8:38 PM
Follow Us:
Sunil Jakhar
---Advertisement---

चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से मौत की घटना को भाजपा के वरिष्ठ नेता Sunil Jakhar  ने कहा कि इसके लिए ‘आप सरकार’ को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए तथा भाजपा इस मुद्दे को उठाएगी।

Panjab भाजपा अध्यक्ष पद पर नहीं रहना चाहते sunil jakhar, जेपी नड्डा और अमित शाह से किया मुक्त करने का आग्रह

भाजपा के वरिष्ठ नेता Sunil Jakhar ने कहा कि मजीठा में शराब पीने से 14 लोग मर चुके हैं और कई लोग अन्‍य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उनकी दृष्टि कम हो सकती है, कई अंधे भी हो गए हैं। ऐसी ही घटना हाल के दिनों में संगरूर में हुई थी, इसमें 20 लोग मारे गए थे।

भाजपा नेता ने कहा कि इन सब घटनाओं के लिए जो लोग दिल्ली छोड़कर यहां पंजाब में आए हैं वह दोषी हैं। मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल पंजाब की सरकार चला रहे हैं। भगवंत सिंह मान सिर्फ एक कठपुतली हैं।

उन्‍होंने कहा कि मैं सिसोदिया से पूछता हूं कि आप चिट्टे के पीछे भाग रहे हैं, यह गुलाबी नशा है। इतनी भारी मात्रा में यहां शराब बिकी है। इन्‍हें पंजाब के मुनाफे की कोई चिंता नहीं है। इन्‍होंने ठेकेदारों का एक गिरोह बना रखा है, सरकार उन्हें आश्रय दे रही है। उन्‍होंने कहा कि पंजाब को जागना चाहिए, सबको एकजुट होना चाहिए और दिल्ली से यहां जो लोग आकर बैठे हैं, इससे मुक्ति चाहिए।

Sunil Jakhar मजीठा में शराब पीने से 20 लोग मर चुके हैं 

बता दें कि पंजाब के अमृतसर के मजीठा में 14 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। इस मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रभजीत सिंह समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है। मजीठा में नकली शराब मामले के मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसके अलावा, कुलबीर सिंह उर्फ जग्गू (मुख्य आरोपी प्रभजीत का भाई), साहिब सिंह उर्फ सराय, निवासी मारड़ी कलां, गुर्जंत सिंह और निंदर कौर पत्नी जीता, निवासी थीरेंवाल को गिरफ्तार किया गया है। अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी ने इन गिरफ्तारियों की पुष्टि की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!