अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Chardham Yatra : 12 दिन में साढ़े पांच लाख भक्तों ने किए दर्शन, धूप और बारिश भी आस्‍था के आगे नतमस्‍तक

On: May 12, 2025 12:32 PM
Follow Us:
Chardham Yatra
---Advertisement---

रुद्रप्रयाग। Chardham Yatra : भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी के दरमियान भी चारों धाम में जबरदस्त उत्साह है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में तीर्थयात्री चारधाम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यहां भक्त भारत माता और भारतीय सेना के जयकारे भी लगा रहे हैं।

Chardham Yatra 2025 : ATC से मिली मंजूरी, हेली सेवा शुरू, सीएम ने की समीक्षा बैठक

यात्रा शुरू होने के 12 दिन के भीतर ही साढ़े पांच लाख से अधिक तीर्थयात्री चारों धाम में मत्था टेक चुके हैं। सबसे अधिक उत्साह बाबा केदार के दर पर देखा जा रहा है। यहां कपाट खुलने के बाद 10 दिन में 2,26,853 तीर्थयात्री पहुंचे हैं।

30 अप्रैल को शुरू हुई थी Chardham Yatra

इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल को यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुई थी। इसके बाद दो मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुले और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ यात्रा ने पूर्णता प्राप्त की। पहले दिन से ही यात्रा में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जो निरंतर जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!