अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:-अज्ञात चोरों के हौसले बुलंद ,एक बार फिर नलकूपों को चोरों ने बनाया अपना निशाना , पुलिस गश्त पर भी लग रहा है सवालिया निशान

On: May 10, 2025 7:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अज्ञात चोरों के हौसले बुलंद ,एक बार फिर नलकूपों को चोरों ने बनाया अपना निशाना ,
पुलिस गश्त पर भी लग रहा है सवालिया निशान


(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं : बदायूं जनपद के कुंवर गांव थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है,अभी बीते बुद्धवार को ही थाना क्षेत्र के गांव पड़ौलिया से अज्ञात चोर दो भैंसो को लेकर फरार हो गये थे ।अब एक बार फिर थाना क्षेत्र के कई गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने चार किसानों के निजी नलकूपों को निशाना बना लिया।
अज्ञात चोर एक किसान के ट्यूबवैल से तीन कुंटल लहसन सहित हजारों का सामान चोरी कर ले गए । किसानों ने डायल 112 पुलिस व थाना पुलिस को सूचना दी है।
थाना कुंवर गांव क्षेत्र के गांव हरीनगला में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने किसान दिनेश , झब्बू हरीनगला व गौंटिया निवासी सेवाराम और मुनेन्द्र के निजी नलकूप में नकब लगा लिया जहां अज्ञात चोर सेवाराम के ट्यूबवैल में रखा तीन कुंटल लहसन ,50 किलो पानी का पाइप , बैटरी , स्टार्टर चोरी कर ले गए वहीं अन्य किसानों के नलकूपों से स्टार्टर ,केबिल चोरी कर ले गए ।किसान शनिवार , सुबह खेतों पर पहुंचे तो उन्हें ट्यूबवैलों में नकब लगे मिले और सामान गायब था जिसके बाद किसानों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच की । किसानों पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाए हैं कि रात में चोरों की आवाजाही रहती है एक दिन पहले पड़ौलिया में भी किसान दो भैंस अज्ञात चोर खोल ले गए । पुलिस रात में गश्त नहीं करती है जिससे चोरों के हौंसले बुलंद हैं ।किसान सेवाराम ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है ।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!