अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

टीवी चैनल बार-बार खतरे के सायरन न बजाएं, हरियाणा के मंत्री Anil Vij ने क्यों की ऐसी अपील?

On: May 10, 2025 1:04 PM
Follow Us:
Anil Vij
---Advertisement---

चंडीगढ़: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव और सीमा पर बने हालात के मद्देनजर हरियाणा के गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता Anil Vij ने टीवी चैनलों से एक विशेष अपील की है। उन्होंने चैनलों से समाचारों में बार-बार खतरे के सायरन की आवाज का इस्तेमाल न करने का आग्रह किया है।

Anil Vij का कांग्रेस पर हमला: बोले- यह गद्दार पार्टी, पाकिस्तान जाने की दी सलाह

Anil Vij ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “सभी चैनलों से प्रार्थना की जाती है कि वह अपने चैनलों पर बार-बार खतरे के सायरन न बजाएं क्योंकि यदि कभी असली सायरन बज गया तो लोग इसे भी टीवी का सायरन समझ कर उनकी जो सुरक्षा के कदम उठाने हैं वह उठा नहीं पाएंगे।” उन्होंने चिंता जताई कि लगातार नकली सायरन बजने से लोग वास्तविक खतरे के समय भ्रमित हो सकते हैं और जरूरी सुरक्षा उपाय करने से चूक सकते हैं।

इससे इतर, अनिल विज ने भारत-पाकिस्तान के मौजूदा हालात पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “…युद्ध तो हो ही रहा है और पाकिस्तान रो रहा है। आगे-आगे देखिए होता है क्या… देशवासी सब एक होकर पीएम मोदी के पीछे खड़े हैं। पीएम मोदी इस लड़ाई के नायक हैं और देशवासी हमारी सेना के साथ भी खड़े हैं।”

Anil Vij ने गुरुवार शाम पाकिस्तान द्वारा सीमावर्ती शहरों में ड्रोन और मिसाइल दागे जाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें ‘चाइनीज खिलौने’ बताया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब चाइनीज खिलौने नहीं चलते तो ड्रोन कहां से चलेंगे, ये तो हमारे बच्चों से भी पूछ लो।

गौरतलब है कि पिछले महीने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने मंगलवार (6 मई) की आधी रात पाकिस्तान और पीओके में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल स्ट्राइक कर उन्हें नष्ट कर दिया था, जिसके बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

इस कार्रवाई के जवाब में पाकिस्तान ने बुधवार और गुरुवार को भारत के सीमावर्ती शहरों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। गुरुवार को पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के लगभग 30 शहरों में 600 से अधिक ड्रोन हमले किए।

Anil Vij पीएम मोदी इस लड़ाई के नायक हैं और देशवासी हमारी सेना के साथ भी खड़े हैं

बता दें कि ऐसे हमलों और खतरों की पहचान होने पर सरकारी और सुरक्षा एजेंसियां सायरन बजाकर लोगों को आगाह करती हैं, ताकि लोग खुद को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा सकें और संभावित खतरे से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठा सकें। मौजूदा तनाव के दौर में कई टीवी चैनल्स भी इस तरह की रिपोर्टिंग करते हुए सायरन का साउंड इफेक्ट इस्तेमाल कर रहे हैं, जिस पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने यह खास अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!