अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Defence Minister ने सेना प्रमुखों के साथ की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ व मौजूदा स्थिति की समीक्षा

On: May 9, 2025 8:43 PM
Follow Us:
Defence Minister
---Advertisement---

नई दिल्ली, । Defence Minister राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय में एक बेहद महत्वपूर्ण मीटिंग की। इस बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, तीनों सेनाओं के प्रमुख यानी वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी व नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।

भारत ने पाकिस्तान के Defence Minister Khawaja Asif का एक्स अकाउंट किया ब्लॉक

बैठक में रक्षा सचिव आरके सिंह भी मौजूद रहे। इस बैठक में आतंकवादियों के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में पाकिस्तान के कारण सीमावर्ती इलाकों में उत्पन्न हुई पूरी स्थिति की समीक्षा की गई। माना जा रहा है कि इस बैठक में आगे की रणनीति और सैन्य तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने अब तक भारत के कई सैन्य और नागरिक ठिकानों पर अटैक किया है, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया है। इसके साथ ही भारत ने जबरदस्त जवाबी कार्रवाई भी की है। पाकिस्तान द्वारा किए गए ड्रोन अटैक भी नाकाम किए गए हैं।

Defence Minister : बैठक में रक्षा सचिव आरके सिंह भी मौजूद

पाकिस्तान को यहां भी बड़ा नुकसान हुआ है और उसके कई ड्रोन भारतीय सेना ने नष्ट कर दिए। इसके साथ ही पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को भी प्रभावी ढंग से विफल किया गया। सेना ने इसकी पूरी जानकारी रक्षा मंत्री को दी है। सेना के मुताबिक भारतीय एस-400 वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान की आठ मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!