अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Weather Alert : आज भी खराब रहेगा मौसम, भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

On: May 9, 2025 4:55 PM
Follow Us:
Uttarakhand Weather Alert
---Advertisement---

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

Uttarakhand Weather Alert : बाकी जिलों में भी तेज हवाएं और गरज-चमक के संकेत

प्रदेश के अन्य जिलों में भी आज गरज-चमक के साथ 40–50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि इन जिलों में भारी बारिश की संभावना कम है, लेकिन मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

 

Uttarakhand News : उत्तराखंड कांग्रेस को पंचायत चुनाव से पहले मिली ‘बूस्टर डोज’, नेताओं की एकजुटता दिखी; कुमारी शैलजा रहीं अनुपस्थित

Uttarakhand Weather Alert :  11 मई तक रहेगा मौसम का असर, 12 से सुधार की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार 11 मई तक राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम अस्थिर बना रहेगा, खासतौर पर पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और हवाओं की संभावना बनी हुई है। हालांकि 12 मई से मौसम में सुधार आने की उम्मीद जताई गई है, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!