अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ऑपरेशन सिंदूर : PM Modi ने कैबिनेट बैठक में सेना की तारीफ की, बताया- ‘गर्व का पल’

On: May 7, 2025 9:25 PM
Follow Us:
India
---Advertisement---

नई दिल्ली । PM Modi ने बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सदस्यों को जानकारी दी। बैठक में PM Modi ने भारतीय सेना की प्रशंसा भी की। कैबिनेट बैठक की शुरुआत में PM Modi को कैबिनेट मंत्रियों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए बधाई दी।

PM Modi की यूरोप के तीन देशों की यात्रा टली

कैबिनेट से जुड़े सूत्र ने बताया कि भारतीय सेना ने तैयारी के अनुसार बिना किसी गलती के कार्रवाई को अंजाम दिया। केंद्रीय कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने PM Modi के नेतृत्व के प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि पूरा देश उनके साथ है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सेना की सराहना करते हुए इसे गर्व का पल बताया।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर प्रधानमंत्री मोदी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रात भर मॉनिटरिंग कर रहे थे। सूत्रों ने पुष्टि की कि प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और सैन्य कमांडरों के साथ लगातार संपर्क में थे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अभियान योजना के अनुसार आगे बढ़े।

वहीं, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भारतीय सेना, वायुसेना और विदेश मंत्रालय ने संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग की, जिसमें विदेश सचिव विक्रम मिस्री, वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी शामिल हुईं। सैन्य अधिकारियों ने आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले की क्लिप भी दिखाई।

कर्नल सोफिया कुरैशी ने इस ऑपरेशन को लेकर बताया, “पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया गया था। 9 आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया गया। पाकिस्तान में पिछले तीन दशकों से आतंकवादी इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा था, जो पाकिस्तान और पीओके दोनों में फैला हुआ है।

मैं आपको बताना चाहूंगी कि पीओजेके में पहला लक्ष्य मुजफ्फराबाद में सवाई नाला कैंप था, जो नियंत्रण रेखा से 30 किलोमीटर दूर स्थित है। यह लश्कर-ए-तैयबा का प्रशिक्षण केंद्र था। 20 अक्टूबर 2024 को सोनमर्ग, 24 अक्टूबर 2024 को गुलमर्ग और 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए हमलों में शामिल आतंकवादियों ने यहीं से प्रशिक्षण प्राप्त किया था।”

PM Modi वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रात भर मॉनिटरिंग कर रहे थे

वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया, “रात 1 बजकर पांच मिनट से 1 बजकर 30 मिनट के बीच हमला किया गया। पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों को न्याय दिलाने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया गया था। नौ आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया गया और सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया। नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान से बचाने और किसी भी नागरिक की जान को नुकसान से बचाने के लिए स्थानों का चयन किया गया था।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News-आजादी के बाद चकनवाला गांव को पहली बार मिला पक्का पुल, विधायक राजीव तरारा ने पूरा किया दशकों पुराना सपना

Homeopathy News: विश्व होम्योपैथी दिवस आज। विश्व होम्योपैथी दिवस 10 अप्रैल 2026 पर जाने माने होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अमोल गुप्ता से खास बातचीत पर आधारित।

UP Final Voter List 2026 : यूपी में दो करोड़ पांच लाख वोटर्स के कट गए नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

Gold Silver Price: गिरे सोने-चांदी के भाव, जानें दिल्ली-मुंबई में आज क्या है 24K गोल्ड का रेट

West-bengal-‘महिलाओं को हर महीने 3000, बंगाल के लिए BJP ने मेनिफेस्टो में किए ऐसे वादे कि उड़ गई विरोधियों की नींद

GAS Cylinder Booking-LPG गैस सिलेंडर रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी…बुकिंग से पहले कर लें चेक

Leave a Reply