अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही भाजपा सरकार : Rekha Gupta

On: May 5, 2025 3:36 PM
Follow Us:
Rekha Gupta
---Advertisement---

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनकी सरकार दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है। उनके लिए साल के सभी 365 दिन चौबीसों घंटे काम करना महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा दिल्ली के लोगों को पहुंचाए गए 27 वर्षों के नुकसान की भरपाई करना जरूरी है। इसीलिए उनकी सरकार निरंतर काम कर रही है।

दिल्ली में भीषण गर्मी और बिजली कटौती पर आतिशी ने CM Rekha Gupta पर साधा निशाना

सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को आयुष्मान वय वंदन योजना वैन का शुभारंभ किया। यह मोबाइल वैन 70 विधानसभाओं में जाएगी और 70 साल से अधिक उम्र के लोगों का पंजीकरण कराने में मदद करेगी। इसके अंदर स्टाफ तैनात होंगे जो बुजुर्गों को इस योजना से जोड़ने में मदद करेंगे।

सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को दिल्ली के हर कोने तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सशक्त कदम है। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ और ‘आयुष्मान भारत’ जैसे जनकल्याणकारी विजनों को जमीन पर साकार करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

उन्होंने कहा कि 70 दिन, 70 वैन, 70 विधानसभा, 70 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को समर्पित – यह विशेष पहल हमारे बुजुर्गों के सम्मान, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी सरकार की गहरी संवेदनशीलता का प्रतीक है। हम दिल्लीवासियों, विशेषकर अपने वरिष्ठ नागरिकों को उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं और सुदीर्घ जीवन प्रदान करने के संकल्प में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Rekha Gupta 70 विधानसभा क्षेत्रों में यह वैन जाएगी और बुजुर्गों का पंजीकरण कराया जाएगा

मीडिया से रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में यह वैन जाएगी और बुजुर्गों का पंजीकरण कराया जाएगा। इस वैन के जरिए लोग आसानी से अपना पंजीकरण करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि वैन के अंदर ही दो कर्मचारी मौजूद रहेंगे जो बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन करने में उनकी मदद करेंगे।

इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जो योजनाएं बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही हैं, उनकी जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!