अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Lucknow की फैक्ट्री में भीषण आग, 2 लोगों की मौत

On: May 4, 2025 6:33 PM
Follow Us:
Lucknow
---Advertisement---

Lucknow। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर की स्वीटी फूड फैक्ट्री में शनिवार शाम भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि फैक्ट्री को भारी नुकसान पहुंचा। स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक जानमाल का नुकसान हो चुका था।

नागपुर, जयपुर, Lucknow देश के शीर्ष तीन उभरते हुए शहर: रिपोर्ट

सूचना मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर, थाना प्रभारी सरोजिनी नगर, स्थानीय पुलिस टीम, पीआरबी और फायर ब्रिगेड की 15-16 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। फैक्ट्री मालिक अखिलेश के बेटे ऋतिक ने बताया कि यह बेकरी फैक्ट्री पिछले एक साल से बंद थी, लेकिन वहां वेल्डिंग का काम चल रहा था। संभावना है कि वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से आग भड़की।

फायर ब्रिगेड और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शाम सात बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। बचाव कार्य के दौरान दो लोगों को फैक्ट्री से निकाला गया, जिन्हें तुरंत लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Lucknow वेल्डिंग कार्य के दौरान चिंगारी से आग लगने की संभावना

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वेल्डिंग कार्य के दौरान चिंगारी से आग लगने की संभावना है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। सरोजिनी नगर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!