अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

यूपी में ‘Chief Minister Yuva Udyami Vikas Abhiyan’ युवाओं की पहली पसंद, 30 दिनों में 48 हजार से अधिक आवेदन

On: May 2, 2025 3:44 PM
Follow Us:
Chief Minister Yuva Udyami Vikas Abhiyan
---Advertisement---

लखनऊ। Chief Minister Yuva Udyami Vikas Abhiyan : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश को ‘वन ट्रिलियन डॉलर’ की इकोनॉमी बनाने की दिशा में लगातार आवश्यक कदम उठा रहे हैं। इसी के तहत सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहे हैं। इन योजनाओं में Chief Minister Yuva Udyami Vikas Abhiyan प्रदेश के युवाओं की पहली पसंद बन गई है।

Chief Minister Yogi Adityanath ने देवरिया में 676 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के अभी एक माह यानी 30 दिन बीते हैं और अब तक प्रदेश भर में 48 हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं, जबकि योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का लक्ष्य 1 लाख 50 हजार रखा है। इन आंकड़ों से साफ है कि सीएम योगी की Chief Minister Yuva Udyami Vikas Abhiyan युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है और वह इससे जुड़कर अपने सपनों को साकार कर रहे हैं।

वहीं, Chief Minister Yuva Udyami Vikas Abhiyan योजना का लाभ देने में पूरे उत्तर प्रदेश में जौनपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी है। जबकि, दूसरे स्थान पर आगरा और तीसरे स्थान पर हापुड़ है।

पूरे देश में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ही है, जो प्रदेश के युवाओं को सिर्फ रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर नहीं दे रही है, बल्कि उन्हें एक मजबूत उद्यमी बनने के लिए सक्षम बना रही है। इसी का असर है कि प्रदेश के युवा न केवल अपने व्यवसाय को बढ़ावा दे रहे हैं, बल्कि समाज के लिए भी एक सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना प्रदेश के युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Chief Minister Yuva Udyami Vikas Abhiyan  योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में लक्ष्य 1 लाख 50 हजार के सापेक्ष पहले 30 दिनों में पूरे प्रदेश से 48,086 युवा लोन के लिए आवेदन कर चुके हैं। जबकि, 40,635 आवेदनों को बैंक को फॉरवर्ड कर दिया गया है। इनमें से 9,867 आवेदनों को बैंक ने लोन देने की स्वीकृति दे दी है, वहीं 5,838 युवाओं को स्वरोजगार के लिए लोन वितरित किया जा चुका है।

अगर पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की बात करें तो एक लाख लक्ष्य के सापेक्ष 1,78,662 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि 1,44,273 आवेदन बैंकों को फॉरवर्ड किए गए। इनमें से 40 हजार से अधिक आवेदन बैंक ने स्वीकृत किए और 28 हजार से अधिक युवाओं को लोन वितरित किया। इसके लिए एमएसएमई विभाग की ओर से 113 करोड़ रुपए की मार्जिन मनी स्वीकृत की गई।

Chief Minister Yuva Udyami Vikas Abhiyan का लाभ देने में पूरे प्रदेश में जाैनपुर जिले ने सबसे अधिक आवेदकों को लाेन वितरित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जौनपुर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में सीएम योगी की मंशा के अनुरूप जिले में विशेष अभियान चलाकर युवाओं को स्वरोजगार के लिए बैंकों से संपर्क कर लोन उपलब्ध कराया जा रहा है।

Chief Minister Yuva Udyami Vikas Abhiyan वर्तमान वित्तीय वर्ष में जिले को अभियान के तहत 2,200 युवाओं को लोन उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया

उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में जिले को अभियान के तहत 2,200 युवाओं को लोन उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया है। इसके सापेक्ष पिछले एक माह में 1,397 आवेदन प्राप्त हुए, जिसके सापेक्ष 1,176 आवेदनों को बैंक को भेज दिया गया है। इनमें से 447 आवेदनों को बैंक ने अपनी स्वीकृति दे दी है, जबकि 257 आवेदकों को लोन वितरित किया जा चुका है। पूरे प्रदेश में पिछले एक माह में जौनपुर ने सबसे अधिक युवाओं को लोन वितरित कर पहला स्थान प्राप्त किया है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुरादाबाद में हादसा : ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, उत्तराखंड के 3 युवकों की मौत

Electricity News: विधुत आपूर्ति के लिए किसान अपने ट्यूबवेलों पर कैपेसिटर लगवाएं, कैपेसिटर लगवाने से निम्न फायदे : उपखंड अधिकारी विपिन कुमार गुप्ता

Badaun News: करोड़ों की ठगी के आरोपी आरके गोला के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू, बदायूं में चार बीघा भूमि कुर्क

Sahaswan News: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, चलें ईंट-पत्थर, तीन घायल

Badaun News: बदायूं में HPCL ऑफिसर हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, एसआईटी गठित, बोले- साजिश के हर पहलू की होगी जांच

Badaun News: बदायूं में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग,

Leave a Reply

error: Content is protected !!