नई दिल्ली, । भारत ने बुधवार को Pakistani उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को 23 मई तक बंद करने की घोषणा की। कुछ दिन पहले ही इस्लामाबाद ने भारतीय विमानन कंपनियों के स्वामित्व वाली और संचालित सभी उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का फैसला किया था।
Pakistani citizens को वापस भेजना शुरू, कई राज्यों में पुलिस-प्रशासन अलर्ट
भारत ने इस संबंध में नोटम (नोटिस टू एयरमैन) जारी किया है, जिसके तहत Pakistani विमानों को 23 मई तक भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से रोक दिया गया है। यह कदम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।
नोटम के अनुसार, यह प्रतिबंध 30 अप्रैल से 23 मई तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान किसी भी पाकिस्तानी विमान को भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Pakistani विमानों के लिए हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगा दिया
यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने भारतीय विमानन कंपनियों के स्वामित्व वाली और उनके द्वारा संचालित सभी उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था, जिसके जवाब में भारत ने भी पाकिस्तानी विमानों के लिए हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगा दिया था।

