अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

70 देशों के राजनयिकों ने मुंबई में Pahalgam पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

On: April 30, 2025 3:07 PM
Follow Us:
Pahalgam
---Advertisement---

मुंबई: Pahalgam :महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन के साथ 70 से अधिक देशों के महावाणिज्यदूत और मानद वाणिज्यदूतों ने मंगलवार को राजभवन में मुंबई के राजनयिक समुदाय के लिए आयोजित समारोह में एक मिनट का मौन रखकर जम्मू-कश्मीर के Pahalgam में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।

आतंक का नेटवर्क : Pahalgam attack से फिर उजागर हुए हमास-पाक संबंध

महाराष्ट्र राज्य स्थापना दिवस से पहले राज्यपाल राधाकृष्णन ने मुंबई के राजनयिक समुदाय के लिए आयोजित स्वागत समारोह की अध्यक्षता की। श्री राधाकृष्णन और सांस्कृतिक मंत्री जयकुमार रावल ने इसके बाद सभी वाणिज्यदूतों और मानद वाणिज्यदूतों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनका अभिवादन किया।

इस अवसर पर महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर राम शिंदे, मंत्री शंभुराज देसाई, मंगल प्रभात लोढ़ा, माणिकराव कोकाटे, नितेश राणे, संजय सावकारे, पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला, अतिरिक्त मुख्य सचिव-प्रोटोकॉल मनीषा म्हैसकर, मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर, बीएमसी प्रशासक भूषण गगरानी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Pahalgam हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि 

पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान और राज्यगीत की प्रस्तुति के बाद राज्यपाल के सचिव डॉ. प्रशांत नारनवरे ने काउंसलर कोर का औपचारिक स्वागत किया। स्वागत समारोह का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!