अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

देश के व्यापारी पाकिस्तान के साथ नहीं रखेंगे व्यापारिक संबंध : Praveen Khandelwal

On: April 25, 2025 5:59 PM
Follow Us:
Praveen Khandelwal
---Advertisement---

नई दिल्ली। भाजपा सांसद Praveen Khandelwal ने कहा कि देश के व्यापारी अब पाकिस्तान के साथ सामानों का आयात-न‍िर्यात नहीं करेंगे। पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद देश के व्यापारियों में रोष है। अब व्यापारियों ने तय किया है कि वह पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संबंध नहीं रखेंगे।

फरीदाबाद का चहुंमुखी विकास ही प्राथमिकता : Praveen Batra Joshi

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की बैठक पर भाजपा सांसद Praveen Khandelwal ने कहा कि सरकार ने मामले का पूरा संज्ञान लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब की अपनी यात्रा भी बीच में ही छोड़ दी, गृह मंत्री अमित शाह सीधे श्रीनगर पहुंचे और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां सभी से सलाह-मशविरा किया।

आतंकवाद के खिलाफ सरकार अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव कदम उठाएगी और कम से कम पाकिस्तान को यह एहसास तो होगा कि भारत के खिलाफ यह जघन्य कृत्य करके उसने अपने अस्तित्व पर ही गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है।

Praveen Khandelwal ने आगे कहा कि पाकिस्तान को अब समझ आएगा कि भारत के साथ गलत हरकत करने का अंजाम क्या होता है। पूरा देश पीएम मोदी के साथ खड़ा है। देश के व्यापारियों ने निर्णय लिया है पाकिस्तान के व्यापारी संबंध नहीं रखेंगे। इसकी घोषणा देश के व्यापारी 25 अप्रैल को करेंगे। पहलगाम घटना को लेकर देश का बच्चा-बच्चा चाहता है कि अब पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए।

Praveen Khandelwal  जब भी देश पर विपदा आती है, सभी राजनीतिक दल अपनी विचारधारा को छोड़कर एक साथ आते हैं

सीसीएस की बैठक पर उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐतिहासिक फैसले लिए हैं और इसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे।

पहलगाम आतंकी हमले पर ऑल पार्टी मीटिंग पर उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह भारत का इतिहास रहा है कि जब भी देश पर विपदा आती है, सभी राजनीतिक दल अपनी विचारधारा को छोड़कर एक साथ आते हैं। यह बैठक भी उसकी एक कड़ी है। देश के सभी राजनीतिक दल भारत सरकार के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!