अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पहलगाम आतंकवादी हमला अक्षम्य : Murmu

On: April 23, 2025 10:46 AM
Follow Us:
Murmu
---Advertisement---

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी Murmu ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमले को अमानवीय कृत्य बताते हुए इसे अक्षम्य करार दिया है। मुर्मु ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने पोस्ट में कहा , “ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकवादी हमला चौंकाने वाला और दर्दनाक है।

Draupadi Murmu ने स्लोवाक कंपनियों से ‘मेक इन इंडिया’ पहल में शामिल होने का आह्वान किया

 

Murmu पर्यटकों पर हुआ आतंकवादी हमला चौंकाने वाला और दर्दनाक

यह एक नृशंस और अमानवीय कृत्य है जिसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए। निर्दोष नागरिकों, इस मामले में पर्यटकों पर हमला करना बेहद भयावह और अक्षम्य है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूँ।” उल्लेखनीय है कि अपुष्ट सूत्रों के अनुसार इस हमले में 20 से अधिक लोग मारे गये हैं और करीब 8 लोग घायल हुए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!