छत्रपति संभाजीनगर : रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने शुक्रवार को कहा कि देश रक्षा सामग्री के लिए आवश्यक उत्पादों के आयात को कम करके आत्मनिर्भर बन रहा है और वर्तमान में भारत में 500 से अधिक उत्पाद निर्मित किए जा रहे हैं।
सैनिकों के कल्याण के लिए खुल कर योगदान दें : Rajnath Singh
श्री सिंह ने रक्षा उपकरण निर्माण के क्षेत्र में असीमित अवसरों की बात दोहराते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और देश इसमें सफल हो रहा है। हमने अब देश में उत्पादित रक्षा सामग्री का निर्यात करना शुरू कर दिया है और हमने इस निर्यात को 600 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2400 करोड़ रुपये कर दिया है।
उन्होंने मराठवाड़ा उद्योग और कृषि चैंबर (सीएमआईए) द्वारा ”मराठवाड़ा: आत्मनिर्भर भारत” विषय पर आयोजित एक सेमिनार में बोलते हुए कहा ”हमारी नीति देश में रक्षा क्षेत्र में आवश्यक 500 से अधिक उत्पादों का निर्माण करने की है। उन्होंने कहा कि आयात कम करने और रक्षा उत्पादों को बढ़ाकर 03 लाख करोड़ रुपये करने की योजना है।”
Rajnath Singh हमने इस निर्यात को 600 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2400 करोड़ रुपये कर दिया
श्री सिंह ने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर के उद्यमियों को समायोजित करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के नेतृत्व में उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमंडल आगे की चर्चा के लिए दिल्ली आना चाहिए।
श्री फड़नवीस ने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर अब महाराष्ट्र का औद्योगिक चुंबक बन रहा है। औद्योगिक एस्टेट के लिए अधिग्रहित 10 हजार एकड़ जमीन उद्योगों को वितरित की गई है और उद्यमियों की ओर से अभी भी मांग है।

