पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश और राजद बिहार को लूटने वाली पार्टी है। नेशनल हेराल्ड मामले में जहां कांग्रेस के राहुल गांधी और सोनिया गांधी आरोपी हैं, वहीं राजद प्रमुख लालू यादव चारा घोटाले में सजायाफ्ता हैं। लालू परिवार के आधा दर्जन लोग रेलवे की नौकरी के बदले जमीन मामले में आरोपी हैं। दोनों दलों का प्रथम परिवार जमानत पर है।
Dance Video: Akshara Singh और खेसारी लाल यादव का बंद कमरे में जमकर रोमांस देखें वीडियो
Samrat Choudharyने भाजपा कार्यालय में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेशनल हेराल्ड मामले की चर्चा करते हुए कहा कि 2010 में जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी और राहुल गांधी कांग्रेस के महासचिव थे, तब ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार का स्वामित्व रखने वाली यंग इंडिया लिमिटेड कंपनी के करोड़ों रुपए के बाजार मूल्य वाले 1,057 शेयर मात्र 5 लाख रुपए में खरीद लिए गए। इनमें से 76 प्रतिशत शेयर अपने पास रखकर राहुल गांधी मात्र 5 लाख रुपए में 2,000 करोड़ की कंपनी के मालिक (डायरेक्टर) बन गए।
Samrat Choudhary ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले की जांच शुरू की, सबूत जुटाए और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने पर ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले की जांच शुरू की, सबूत जुटाए और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया। अब ईडी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ आरोपपत्र भी दायर कर दिया है।

