अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नशे के खिलाफ Mann government की बड़ी योजना, पंजाब को 5 जोनों में बांट बनाया नशा मुक्ति मोर्चा

On: April 16, 2025 12:54 PM
Follow Us:
Mann government
---Advertisement---

चंडीगढ़ : Mann government को नशे को लेकर पार्टी ने एक बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब को पांच जोन में बांटकर नशे के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के लिए नशा मुक्ति मोर्चा नाम से एक स्पेशल कमेटी का गठन किया है। आप नेता और पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान को माझा जोन का को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है।

प्रताप सिंह बाजवा के बयान पर CM Mann का पलटवार, कहा- डर फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष

 

नयन छाबड़ा को दोआबा का, जगदीप जग्गा को मालवा ईस्ट, चुसपिंदर सिंह चहल को मालवा वेस्ट और सुखदीप सिंह ढिलवां को मालवा सेंट्रल जोन का को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता बलतेज पन्नू को जागरूकता अभियान कमेटी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।

Mann government द्वारा चलाए जा रहे युद्ध नशेयां विरूद्ध को अभूतपूर्व सफलता मिली 

Mann government पार्टी मुख्यालय चंडीगढ़ में आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने कमेटी के सभी सदस्यों के साथ इस मुद्दे को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब से नशा खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। जब तक पंजाब से नशा पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता, हमारी यह लड़ाई चलती रहेगी।

उन्होंने कहा कि Mann government द्वारा चलाए जा रहे युद्ध नशेयां विरूद्ध को अभूतपूर्व सफलता मिली है। हजारों की संख्या में ड्रग्स तस्कर और अपराधी पकड़े गए। हजारों लोगों पर एफआईआर हुई और अवैध भूमि पर कब्जा कर बनाई गई दर्जनों संपत्तियों को ध्वस्त किया गया। अरोड़ा ने कहा कि इस अभियान के तहत सरकार ने डिमांड और सप्लाई दोनों पर अंकुश लगाने के दोहरी रणनीति के साथ काम किया।

एक तरफ नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की गई और दूसरी तरफ नशे से पीडित व्यक्तियों को नशा मुक्ति केन्द्रों में अच्छे ढंग से ईलाज कराया गया और नशे से निकलने के लिए उन्हें हर तरह का सहयोग किया गया।

खुशकिस्मत हूं कि पार्टी ने मुझे इस कमेटी का हिस्सा बनाया: बलतेज पन्नू
मीडिया को संबोधित करते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि कोई भी मुहिम तब तक सफल नहीं समझी जा सकती जब तक आम लोगों की उसमें भागीदारी सुनिश्चित न हो। इसलिए इस अभियान के माध्यम से हमारा मकसद यही है ज्यादा से ज्यादा संख्या में आमलोगों की भागीदारी बढ़ाई जाए ताकि यह एक जन आंदोलन बन सके।

पन्नू ने कहा, मैंने करीब 15 साल ड्रग्स के खिलाफ काम किया है और पंजाब, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया तक जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। अलग-अलग जगहों पर इस मुद्दे पर मैंने कई डिबेट में भी हिस्सा लिया और अपने सुझाव दिए। इसको लेकर हमने पंजाब में जिंदगी जिंदाबाद मुहिम भी शुरू की थी। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि पार्टी ने मुझे इस महत्वपूर्ण कमेटी का हिस्सा बनाया।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!