अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Modi की यात्रा: काशी को देंगे ₹3,884.18 करोड़ की सौगात; आनंदपुर के गुरुजी महाराज मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

On: April 11, 2025 1:04 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

PM Modi शुक्रवार (11 अप्रैल) को UP और MP जाएंगे। सुबह 10:30 बजे PM मोदी वाराणसी पहुंचेंगे। काशी को 3,884.18 करोड़ की सौगात देंगे। राजातालाब के मेंहदीगंज में PM मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। मोदी ढाई घंटे तक काशी में रहेंगे। इसके बाद मध्यप्रदेश के अशोकनगर जाएंगे।

PM Modi ने किया ‘नवकार महामंत्र’ का जाप, 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि बने साक्षी

PM Modi 3 बजे आनंदपुर पहुंचेंगे। 2 घंटे तक यहां रुकेंगे। प्रधानमंत्री गुरुजी महाराज मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। साथ ही मंदिर परिसर का भ्रमण भी करेंगे।

3884.18 करोड़ की PM Modi देंगे सौगात


PM मोदी काशी को कई सौगात देंगे। मोदी 3884.18 करोड़ की 44 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सबसे अहम जल जीवन मिशन के अंतर्गत 345.12 करोड़ की 130 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस योजना से हजारों गांवों को शुद्ध जल मिलेगा।

PM Modi तीन जीआइ उत्पादों का प्रमाण पत्र और 70 प्लस आयुवर्ग के तीन बुजुर्गों को मंच से ही आयुष्मान कार्ड प्रदान करेंगे। पीएम मोदी बनास डेयरी से जुड़े लाखों दुग्ध उत्पादक किसानों को 106 करोड़ का बोनस भी ट्रांसफर करेंगे।

‘हाफ सेंचुरी’ करेंगे पूरी
बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने के बाद पहली बार PM मोदी काशी आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ‘हाफ सेंचुरी’ पूरी करेंगे। अपने कार्यकाल के 11वें साल में 11 अप्रैल को 50वीं बार मोदी बनारस का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को बीजेपी ऐतिहासिक बनाने में जुट गई है। मोदी की जनसभा में लाखों लोगों के पहुंचने का अनुमान है।

आनंदपुर में 2 घंटे से ज्यादा रुकेंगे मोदी
PM Modi वाराणसी के बाद अशोकनगर के आनदपुर पहुंचेंगे। पीएम विशेष विमान से दोपहर दो बजे ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। पांच मिनट ठहरने के बाद PM मोदी सेना के हेलिकॉप्टर से अशोकनगर के लिए रवाना होंगे। पीएम 3 बजे आनंदपुर पहुंचेंगे। 2 घंटे से ज्यादा यहां रुकेंगे। प्रधानमंत्री गुरुजी महाराज मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। साथ ही मंदिर परिसर का भ्रमण भी करेंगे। पीएम शाम 6.20 बजे एयरफोर्स स्टेशन ग्वालियर से रवाना होंगे।

मोहन यादव सहित कई दिग्गज रहेंगे मौजूद
PM Modi की अगवानी के लिए राज्यपाल मंगू भाई पटेल, प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित कई राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहेंगी। पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए एसपीजी ने मोर्चा संभाल लिया है। 2500 पुलिसकर्मी सहित पेरामिल्ट्री फोर्स प्रधामंत्री के कार्यक्रम के लिए जिले में तैनात है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!