अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

President Murmu पुर्तगाल में, राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने पर डाक टिकट जारी

On: April 9, 2025 9:15 AM
Follow Us:
President Murmu
---Advertisement---

लिस्बन/नयी दिल्ली : पुर्तगाल की दो दिन की राजकीय यात्रा पर गई राष्ट्रपति President Murmu ने सोमवार को राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा से बातचीत की और दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम में डाक टिकट जारी किये।

राम नवमी धर्म, न्याय और कर्तव्य-परायण होने का संदेश देता है : President Murmu

राष्ट्रपति भवन ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट में कहा ,“President Murmu मुर्मु ने पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के साथ व्यापक चर्चा की। दोनों नेताओं ने भारत-पुर्तगाल संबंधों के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ साझा हितों के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।”

President Murmu राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में डाक टिकट जारी किये

पोस्ट में कहा गया है,“दोनों नेताओं ने सहमति व्यक्त की कि द्विपक्षीय संबंध बहुपक्षीय स्तर सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर आपसी विश्वास, समझ और सहयोग पर आधारित हैं। वे व्यापार और निवेश, आईटी, नवीकरणीय ऊर्जा और कनेक्टिविटी सहित कई क्षेत्रों में लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को और मजबूत करने पर सहमत हुए।

President Murmu और पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में डाक टिकट जारी किये । ये टिकट भारत और पुर्तगाल की समृद्ध कलात्मक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं, और इनमें दोनों देशों के जीवंत लोक परिधान शामिल हैं: राजस्थान की विशिष्ट कालबेलिया पोशाक और पुर्तगाल की पारंपरिक वियाना डो कास्टेलो पोशाक।”

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक्स पर कहा, “हमारे विशेष संबंधों को और मजबूत करना। राष्ट्रपति द्रौपदी मुुर्मु ने पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के साथ सार्थक बातचीत की। दोनों नेताओं ने व्यापार और वाणिज्य, संस्कृति, पर्यटन और लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने आईटी, नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, स्टार्ट-अप, नवाचार और कुशल गतिशीलता सहित नए और उभरते क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर भी चर्चा की।”

इससे पहले दिन में पुर्तगाल के राष्ट्रपति सूसा ने राष्ट्रपति मुर्मु का गर्मजोशी से स्वागत किया और लिस्बन में ऐतिहासिक ‘प्राका डू इम्पेरियो’ में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

बाद में, राष्ट्रपति मुर्मु ने सांता मारिया चर्च का दौरा किया और पुर्तगाल के राष्ट्रीय कवि लुइस वाज़ डी कैमोस की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने पुर्तगाल में 16वीं शताब्दी की वास्तुकला की उत्कृष्ट कृति जेरोनिमोस मठ का भी दौरा किया।

President Murmu  रविवार रात दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर लिस्बन पहुंची थी। राष्ट्रपति की यह यात्रा 27 वर्षों के अंतराल के बाद हो रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!