अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Ghaziabad : ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

On: April 8, 2025 12:16 PM
Follow Us:
Ghaziabad
---Advertisement---

गाजियाबाद। Ghaziabad के मुरादनगर स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सोमवार को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया।

Ghaziabad में 3 अप्रैल से 18 मई तक धारा-163 लागू, कड़े आदेश जारी

प्रशासनिक विंग को भेजे गए इस मेल में फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद पुलिस और साइबर सेल की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। इस धमकी भरे ईमेल के बाद भी फैक्ट्री प्रबंधन की कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है।

Ghaziabad ईमेल के बाद भी फैक्ट्री प्रबंधन की कोई टिप्पणी सामने नहीं आई

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बम और गोले जैसे विस्फोटक बनाए जाते हैं, जिससे इस धमकी के बाद सुरक्षा के लिहाज से स्थिति को गंभीर माना जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई के लिए सभी आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं।

एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुरादनगर थाना क्षेत्र स्थित ऑर्डिनेंस फैक्टरी से Ghaziabad पुलिस को सूचित किया गया कि उन्हें एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। ईमेल में फैक्ट्री को उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसके बाद तुरंत पुलिस और साइबर सेल की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ईमेल के आईपी एड्रेस और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि ईमेल भेजने वाले का पता लगाया जा सके। इसके बाद थाना पुलिस द्वारा तहरीर प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply