अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Modi, थाईलैंड और श्रीलंका की चार दिवसीय यात्रा के लिए रवाना

On: April 3, 2025 5:01 PM
Follow Us:
Modi
---Advertisement---

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र Modi थाईलैंड और श्रीलंका की चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर आज सुबह रवाना हो गए जहां वह छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। श्री मोदी ने यात्रा पर रवाना होने से पहले अपने वक्तव्य में कहा कि वह थाई प्रधानमंत्री पेटोंगटार्न शिनावात्रा के निमंत्रण पर, एक आधिकारिक यात्रा पर थाईलैंड के लिए प्रस्थान कर रहे हैं और वह छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

Modi ने छत्तीसगढ़ को दी 7 परियोजनाओं की सौगत

Modi ने कहा कि पिछले एक दशक में, बिम्सटेक बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में क्षेत्रीय विकास, कनेक्टिविटी और आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरा है। अपनी भौगोलिक स्थिति के साथ, भारत का पूर्वोत्तर क्षेत्र बिम्सटेक के केंद्र में स्थित है।

Modi ने कहा, “मैं बिम्सटेक देशों के नेताओं से मिलने और हमारे लोगों के हित के साथ हमारे सहयोग को और मजबूत करने के लिए रचनात्मक रूप से जुड़ने के लिए तत्पर हूं। अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान, मुझे प्रधानमंत्री शिनावात्रा और थाई नेतृत्व के साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा, हमारे सदियों पुराने ऐतिहासिक संबंधों को ऊपर उठाने की समान इच्छा के साथ, जो साझा संस्कृति, दर्शन और आध्यात्मिक विचार की मजबूत नींव पर आधारित हैं।”

प्रधानमंत्री Modi ने कहा, थाईलैंड से, मैं 04-06 अप्रैल से श्रीलंका की दो दिवसीय यात्रा करूंगा। यह पिछले दिसंबर में राष्ट्रपति अनुरा दिसानायक की भारत की बेहद सफल यात्रा के बाद है। हमारे पास “साझा भविष्य के लिए साझेदारी को बढ़ावा देने” के संयुक्त दृष्टिकोण पर की गई प्रगति की समीक्षा करने और हमारे साझा उद्देश्यों को साकार करने के लिए और मार्गदर्शन प्रदान करने का अवसर होगा।”

Modi मुझे विश्वास है कि ये यात्राएं अतीत की नींव पर निर्माण करेंगी

श्री मोदी ने कहा,” मुझे विश्वास है कि ये यात्राएं अतीत की नींव पर निर्माण करेंगी और हमारे लोगों और व्यापक क्षेत्र के लाभ के लिए हमारे घनिष्ठ संबंधों को मजबूत करने में योगदान देंगी।” प्रधानमंत्री दोपहर में बैंकॉक पहुंचेंगे और आज ही उनकी थाई प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक होनी है और शाम को बिम्सटेक देशों के नेताओं के सम्मान में आयोजित होने वाले रात्रिभोज में भी शामिल होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बन्नी माता मंदिर से लौट रहा था परिवार, चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, लड़की की मौत

हिमाचल के सोलन में सनसनीखेज हत्याकांड: रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को चाकू से गोदा

मुरादाबाद खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में मुंह के बल गिरने से 1 वर्षीय बच्ची की मौत

Weather-update News-यूपी समेत 20 राज्यों में भारी बारिश अलर्ट जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

हेपेटाइटिस C एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य बीमारी, समय पर जांच और इलाज से संभव है पूर्ण स्वस्थ जीवन – डॉ. अमोल गुप्ता

ketan-agarwal-murder-case-‘मेरा भतीजा तो शरीफ है, कभी किसी लड़की के साथ नहीं देखा…’ पुणे मर्डर मिस्ट्री में नया ट्विस्ट, पुलिस की थ्योरी ने उड़ाए होश

Leave a Reply