अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अखिलेश यादव के सवाल पर Amit Shah का मजेदार जवाब, खूब लगे ठहाके

On: April 3, 2025 4:38 PM
Follow Us:
Amit Shah
---Advertisement---

नई दिल्ली- लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर बुधवार को चर्चा के दौरान हंसी-मजाक का माहौल भी दिखा। वहीं, अखिलेश यादव के तंज पर Amit Shah ने पलटवार करते हुए 25 साल की ‘गारंटी’ की याद भी दिलाई। दरअसल, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसा।

Amit Shah ने संसद में वक्फ बोर्ड द्वारा जब्त संपत्तियों को गिनवाया, कहा- क्या धमकाना चाहते हो भाई…

Amit Shah ने कहा कि ये जो बिल लाया जा रहा है, भाजपा के अंदर एक मुकाबला चल रहा है। खराब हिंदू कौन बड़ा है, जो पार्टी खुद को कहती है कि वो दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, वो अभी तक अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं कर सकी है। ये भाजपा क्या है।

इस पर केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने भी उसी अंदाज में सपा सांसद अखिलेश यादव को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने हंसते-हंसते अपनी बात रखी और मैं भी हंसते हुए जवाब देना चाहूंगा। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि मेरे सामने जितनी भी पार्टियां हैं, उनमें परिवार के पांच लोगों को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनना है।

Amit Shah ये जो बिल लाया जा रहा है, भाजपा के अंदर एक मुकाबला चल रहा

हमें 12-13 करोड़ सदस्यों में से प्रक्रिया के बाद चुनना है। इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव में थोड़ा समय लग रहा है, आपकी पार्टी में अध्यक्ष के चुनाव में बिल्कुल भी समय नहीं लगेगा। लेकिन, मैं ये बात गारंटी से कह सकता हूं कि आप 25 साल अध्यक्ष बने रहेंगे।

Amit Shah की टिप्पणी पर अखिलेश यादव भी मुस्कुराते हुए नजर आए। अखिलेश यादव ने कहा कि अध्यक्ष जी जो बात सामने से निकलकर आई है, मैं उसको आगे बढ़ा देता हूं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जो बात गुपचुप हो रही है, कहीं ऐसा तो नहीं था कि कुछ दिन पहले जो यात्रा हुई है, वो कहीं 75 वर्ष की एक्सटेंशन वाली यात्रा तो नहीं थी।

वहीं, सोशल मीडिया पर अमित शाह और अखिलेश यादव का वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान अखिलेश यादव ने महाकुंभ को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में आस्था सबकी है, लेकिन कुंभ कोई पहली बार नहीं हो रहा था, ये भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने ऐसा प्रचार किया कि 144 वर्षों के बाद पहली बार महाकुंभ होने जा रहा है। धर्म की चीजों से कारोबार नहीं हो सकता। कुंभ हमारा क्या कारोबार की चीज है?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply