अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand में सरकार ने चार जिलों में 15 स्थानों के नाम बदले

On: April 2, 2025 12:22 PM
Follow Us:
Uttarakhand
---Advertisement---

देहरादून। Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के चार प्रमुख जिलों हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर में विभिन्न स्थानों के नामों में परिवर्तन की घोषणा की। Uttarakhand मुख्यमंत्री ने इस निर्णय को जनभावना, भारतीय संस्कृति और विरासत के अनुरूप बताया, जिससे लोग महापुरुषों से प्रेरणा ले सकें और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में योगदान दे सकें।

Uttarakhand : लच्छीवाला टोल प्लाजा पर डम्पर ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मारी, 2 लोगों की मौत

हरिद्वार जिले में कई स्थानों के नाम बदले गए हैं। भगवानपुर ब्लॉक में औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर किया गया है। बहादराबाद ब्लॉक में गाजीवाली का नाम अब आर्य नगर और चांदपुर का नाम ज्योतिबा फुले नगर किया गया है। इसके अलावा, नारसन ब्लॉक में मोहमदपुर जट का नाम अब मोहनपुर जट और खानपुर कुर्सली का नाम अंबेडकर नगर रखा गया है।

खानपुर ब्लॉक में इदरीशपुर का नाम नंदपुर और खानपुर का नाम श्री कृष्णपुर कर दिया गया है। रुड़की ब्लॉक में अकबरपुर फाजलपुर का नाम बदलकर विजयनगर रखा गया है।

Uttarakhand देहरादून जिले में भी कई स्थानों के नाम बदले गए 

देहरादून जिले में भी कई स्थानों के नाम बदले गए हैं। देहरादून नगर निगम क्षेत्र में मियांवाला का नाम अब रामजीवाला किया गया है। विकासनगर ब्लॉक में पीरवाला का नाम केसरी नगर कर दिया गया है, जबकि चांदपुर खुर्द का नाम अब पृथ्वीराज नगर किया गया है। सहसपुर ब्लॉक में अब्दुल्लापुर का नाम बदलकर दक्ष नगर रखा गया है।

नैनीताल जिले में नवाबी रोड का नाम अटल मार्ग और पनचक्की से आईटीआई मार्ग का नाम गुरु गोलवलकर मार्ग कर दिया गया है। वहीं, उधम सिंह नगर जिले के नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदलकर कौशल्या पुरी रखा गया है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!