अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Delhi में इन 5 दिनों में नहीं मिलेगी शराब, अगर नियम तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई

On: April 1, 2025 8:31 AM
Follow Us:
Delhi
---Advertisement---

नई दिल्ली: Delhi सरकार ने रामनवमी और गुड फ्राइडे समेत महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहारों पर शराब की दुकानों को बंद रखने के लिए वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में पांच शुष्क दिवस (ड्राई डे) घोषित किए हैं। एक आदेश में इस बारे में जानकारी दी गई।

Delhi की महिलाओं के 2500 कब आएंगे? ‘आप’ विधायकों ने विधानसभा में उठाया सवाल

Delhi सरकार के आबकारी विभाग द्वारा जारी एक हालिया आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शराब की दुकानें रामनवमी (6 अप्रैल), महावीर जयंती (10 अप्रैल), गुड फ्राइडे (18 अप्रैल), बुद्ध पूर्णिमा (12 मई) और ईद-उल-जुहा (6 जून) को बंद रहेंगी।

आबकारी आयुक्त सनी सिंह ने जारी आदेश में कहा कि शराब लाइसेंसधारियों के लिए शुष्क दिवस दिल्ली आबकारी नियम, 2010 के नियम 52 के प्रावधानों के अनुसार घोषित किए गए हैं।

Delhi ‘शुष्क दिवस’ का मतलब है, वह दिन जब पूरे राज्य में शराब की बिक्री प्रतिबंधित होती है

इसमें कहा गया है कि लाइसेंसधारियों को अपने लाइसेंस प्राप्त परिसर में प्रमुख स्थान पर आदेश को प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है। ‘शुष्क दिवस’ का मतलब है, वह दिन जब पूरे राज्य में शराब की बिक्री प्रतिबंधित होती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!