नई दिल्ली- Milk की कीमतों में की गई बढ़ोतरी कोई 1-2 रुपये की नहीं बल्कि सीधे 4 रुपये की है। महंगाई से जुड़ी एक बुरी खबर आ रही है। जब लोगों को सब्जियों की ऊंची कीमत से थोड़ी राहत मिल रही थी तो डेयरी कंपनी ने दूध की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है।
Amroha News:दस करोड़ से होगा सैदनगली का विकास
कर्नाटक मिल्क फेडरेशन ने गुरुवार को अपने ब्रैंड नंदिनी के नाम से बेचे जाने वाले Milk की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस बढ़ोतरी के बाद कर्नाटक टोन्ड मिल्क की कीमत 46 रुपये प्रति लीटर हो गई है जो पहले 42 रुपये थी। होमोजीनाइज्ड दूध की कीमत अब बढ़ाकर 47 रुपये कर दी गई है, जो पहले 43 रुपये में बिक रहा था।
Milk 50 रुपये वाले दही की कीमत भी बढ़ाकर 54 रुपये कर दी
गाय के Milk की कीमतों में भी 4 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद इसका रेट 50 रुपये हो गया है, जो पहले 46 रुपये था। शुभम दूध का दाम भी 48 रुपये से बढ़कर अब 52 रुपये कर दिया गया है। इतना ही नहीं, दूध की कीमतों में बढ़ोतरी करने के साथ-साथ कंपनी ने 50 रुपये वाले दही की कीमत भी बढ़ाकर 54 रुपये कर दी है।

