नई दिल्ली : भारतीय Economy तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF ने भारत पर भरोसा जताया है। आईएमएफ ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि देश दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और FY25 की तीसरी तिमाही में ये जापान को पीछे छोड़ सकता है। वहीं 2027 तक देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी को भी पीछे छोड़ सकता है।
Moto Guzzi V85 TT: An In-Depth Exploration
वैश्विक निकाय ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इंडियन Economy की ग्रोथ दुनिया में सबसे तेज है और बीते 10 सालों में ये दोगुनी हो गई है। इस दौरान ये 105 फीसदी तक बढ़ी है। बता दें कि साल 2015 में भारत की जीडीपी 2.1 ट्रिलियन डॉलर थी, जो कि IMF के मुताबिक अब बढ़कर 4.3 ट्रिलियन डॉलर हो गई है।
IMF के मुताबिक, भारत की जीडीपी फिलहाल जापान के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी है। जहां India GDP 4.3 ट्रिलियन डॉलर है, तो वहीं जापान की GDP अभी 4.4 ट्रिलियन डॉलर है। अगर ऐसी ही रफ्तार जारी रही तो जल्द भारत, जापान से आगे होगा। सिर्फ इतना ही नहीं आईएमएफ ने तो यहां तक कहा कि जिस रफ्तार के साथ भारत आगे बढ़ रहा है, उसे देखते हुए जापान से आगे निकलने के बाद साल 2027 की दूसरी तिमाही तक ये जर्मनी को भी पछाड़ देगा, जिसकी जीडीपी फिलहाल 4.9 ट्रिलियन डॉलर है।
Economy 2027 की दूसरी तिमाही तक ये जर्मनी को भी पछाड़ देगा
पिछले एक दशक में भारत ने कई प्रमुख वैश्विक Economy की तुलना में हाई जीडीपी ग्रोथ रेट दर्ज किया है। देश के आर्थिक विस्तार ने चीन (China), संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) और कई यूरोपीय देशों को पीछे छोड़ दिया है। इस अवधि में, चीन की जीडीपी 76%, अमेरिका की 66%, जर्मनी की 44%, फ्रांस की 38% और ब्रिटेन की 28% की दर से बढ़ी है।

