अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Actor Sonu Sood की पत्नी का हुआ भीषण एक्सीडेंट, कार की ट्रक से हुई भिड़ंत

On: March 26, 2025 2:39 PM
Follow Us:
Actor Sonu Sood
---Advertisement---

मुंबई : बॉलीवुड Actor Sonu Sood के परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात अभिनेता की पत्नी सोनाली सूद और परिवार के कुछ अन्य सदस्य एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह घटना मुंबई-नागपुर हाईवे के पास हुई।

bollywood actors:मॉडलिंग के क्षेत्र में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं – प्रियंका भारद्वाज

Actor Sonu Sood के परिवार के एक करीबी सूत्र ने जानकारी दी कि यह हादसा सोमवार रात हुआ जब सोनाली सूद, उनकी भाभी और कुछ अन्य रिश्तेदार एक कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। उनकी कार की एक ट्रक से टक्कर हो गई।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि कार में मौजूद सोनाली सूद और उनके एक भांजे को चोटें आई हैं। दोनों को नागपुर के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, अगले 48 से 72 घंटों तक दोनों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।

Actor Sonu Sood तुरंत नागपुर के लिए रवाना हो गए और कल रात से ही अपनी पत्नी के साथ हैं

सूत्र ने यह भी बताया कि जैसे ही Actor Sonu Sood को दुर्घटना की खबर मिली, वह तुरंत नागपुर के लिए रवाना हो गए और कल रात से ही अपनी पत्नी के साथ हैं। अभिनेता के प्रवक्ता ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, “हां, सोनाली का एक्सीडेंट हुआ है। सोनू फिलहाल नागपुर में अपनी पत्नी के साथ हैं।”

अस्पताल के मेडिकल स्टाफ ने बताया कि सोनाली और उनके भतीजे की हालत स्थिर है और अगले कुछ दिनों तक उनका विशेष ध्यान रखा जाएगा। सोनाली की बहन के बारे में बताया गया है कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है और वह मामूली रूप से घायल हैं।

नागपुर के पुलिस कमिश्नर रविंद्र सिंगल ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा सोमवार रात को हुआ। सोनू सूद की पत्नी और अन्य लोग जिस कार में सवार थे, वह एक ट्रक से टकरा गई थी। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद कार के एयरबैग खुल गए, जिसकी वजह से कार में सवार लोगों को ज्यादा चोटें नहीं आईं, हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!