अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भाजपा राज में महिलायें असुरक्षित: Akhilesh

On: March 20, 2025 4:07 PM
Follow Us:
Akhilesh
---Advertisement---

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष Akhilesh यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और महिला सुरक्षा का मुद्दा सिर्फ़ भाजपाई नारों में सिमट कर रह गया है।

भाजपा राज में स्वास्थ्य सेवायें बदहाल: Akhilesh

Akhileshने कहा कि राज्य में महिलाएं, बहन, बेटियां असुरक्षित हैं। हर दिन जिलों-जिलों में महिलाओं के साथ जघन्य घटनाएं हो रही हैं। कानून व्यवस्था बहुत खराब हो चुकी है। अपराधियों में पुलिस का डर नहीं रह गया है। महिला सुरक्षा और अपराध पर भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। कानून व्यवस्था और अपराधों पर जीरो टॉलरेंस का राग अलापने वाली सरकार में महिला कर्मचारी और अधिकारी ही उत्पीड़न का शिकार हैं।

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में महिला सुरक्षा को लेकर कई काम हुए थे। वीमेन हेल्पलाइन 1090 सेवा शुरू की गई थी, जिसे महिलाएं अपने साथ होने वाली घटनाओं शिकायत करके सुरक्षा मांग सकती थी लेकिन भाजपा सरकार में सब बर्बाद कर दिया। इसी तरह से इस सरकार में डायल 100 सेवा को भी खराब कर दिया।

Akhilesh ‘महिला सुरक्षा’ के लिए समर्पित ‘1090’ मॉडल को अब राजस्थान सरकार अपना रही

उन्होने कहा सपा सरकार के शासनकाल में उत्तर प्रदेश में शुरु हुए ‘महिला सुरक्षा’ के लिए समर्पित ‘1090’ मॉडल को अब राजस्थान सरकार अपना रही है। आशा है इससे राजस्थान में नारी की सुरक्षा की एक प्रभावकारी और सार्थक व्यवस्था तैयार होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!