रायपुर : Chhattisgarh का बजट-2025 सोमवार को विधानसभा में राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे। बजट पेश करने के पूर्व वित्त मंत्री चौधरी ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने निरंतर प्रगति की है। हमारे बजट का आकार लगातार बढ़ रहा है, और इस साल भी यह पिछले वर्ष की तुलना में और बड़ा होगा। राज्य की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है, जिससे विकास के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।
Chhattisgarh में दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
श्री चौधरी ने कहा कि कल का बजट पिछले साल के बजट का अगला कदम होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प की तर्ज पर हमारा भी लक्ष्य है कि 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें। यह बजट हमें उस दिशा में आगे ले जाने वाला साबित होगा।
2047 तक विकसित Chhattisgarh का निर्माण
वित्त मंत्री ने कहा,“मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार पिछले सवा साल से छत्तीसगढ़ की जनता के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है। कल का बजट हमारी सरकार का दूसरा बजट होगा और पूरी तरह से छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए समर्पित होगा। यह पिछले बजट का ही विस्तार होगा।”

