अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- अधिवक्ताओं की हुई जीत, एसडीएम ने आरोपी तहसीलदार न्यायालय के पेशकार को हटाया, तहसीलदार न्यायालय के पेशकार अवधेश कुमार सक्सेना को किया नियुक्त ,

On: March 2, 2025 6:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अधिवक्ताओं की हुई जीत, एसडीएम ने आरोपी तहसीलदार न्यायालय के पेशकार को हटाया,

तहसीलदार न्यायालय के पेशकार अवधेश कुमार सक्सेना को किया नियुक्त ,

आरोपी पेशकार को हटाने के लिए अधिवक्ताओं द्वारा एक पखवाड़े से तहसील न्यायालय कार्यालय की चल रही थी अनिश्चितकालीन हड़ताल,

अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष अपनी मांग रखने की दी थी धमकी,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान (बदायूं)

अधिवक्ताओं की मांग हुई पूरी

एसडीम ने सहसवान तहसीलदार न्यायालय के आरोपी पेशकार यशपाल यादव को हटाकर राजस्व कार्यालय में तैनात अवधेश कुमार सक्सेना को तहसीलदार न्यायालय का पेशकार नियुक्त किया है। एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने जैसे ही तहसीलदार न्यायालय के आरोपी पेशकार यशपाल सिंह यादव को हटाया अधिवक्ता खुशी से झूम उठे और उन्होंने इसे भ्रष्टाचार के विरुद्ध उठाई आवाज की जीत बताया।

अधिवक्ताओं द्वारा तहसीलदार न्यायालय पेशकार यशपाल यादव के विरुद्ध भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एक पखवाड़े से चल तहसील कार्यालय के न्यायालयों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही थी जिसके कारण बादकारियों को भारी परेशानी का सामना करनापड़ा रहा था

इधर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नेम सिंह यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को तहसील सहसवान कार्यालय में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता में आने वाली जिला अधिकारी निधि श्रीवास्तव के समक्ष धरना प्रदर्शन एवं हंगामा करने के साथ ही अपनी मांगे पूर्ण करने के लिए एक ज्ञापन तैयार करने की दी थी धमकी,

एसडीएम प्रेमपाल सिंह को जैसे ही अधिवक्ताओं के जिला अधिकारी की अध्यक्षता में होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में हंगामा करने की जानकारी मिली तो उन्होंने शुक्रवार की शाम को आनंन-फानन में एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने जैसे ही तहसीलदार न्यायालय के पेशकार यशपाल यादव को हटाकर तत्काल राजस्व कार्यालय में तैनात अवधेश कुमार सक्सेना को सहसवान तहसीलदार न्यायालय का पेशकार नियुक्त कर दिया । जैसे हीअधिवक्तागणो को तहसीलदार न्यायालय के आरोपी पेशकार यशपाल सिंह के हटाए जाने की जानकारी मिली अधिवक्ता गण खुशी से झूम उठे, और उन्होंने इसे भ्रष्टाचार के विरुद्ध छेड़े गए अभियान की जीत बताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Budaun News: मंडलायुक्त ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण

UP News-एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात अपराधी रिहान अंसारी

Sahaswan news :- गर्मी ऋतु से पूर्व बेहतर विद्युत आपूर्ति हेतू सभी किसान अपने ट्यूबवेलों पर कैपेसिटर लगवा ले : उपखंड अधिकारी –  विपिन कुमार गुप्ता

Sahaswan news: ना हॉलमार्क,न रजिस्ट्रेशन सहसवान में सर्राफा कारोबार में मनमानी, ग्राहक हो रहे शोषण का शिकार

Badaun news :- आंख के ऑपरेशन में चिकित्सक की लापरवाही के चलते एक वृद्ध की अस्पताल में हुई दर्दनाक मौत

Sahaswan news :- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत दंपति का दो वर्ष पूर्व हुआ था विवाह* #विवाहिता ने पति सहित आठ लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट कराई दर्ज

Leave a Reply

error: Content is protected !!