अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Mohan Yadav ने उद्योगपतियों से की वन-टू-वन चर्चा

On: February 24, 2025 6:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन आज विभिन्न उद्योगपतियों ने मुलाकात की। Mohan Yadav ने उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा की। पतंजलि समूह के आचार्य बालकृष्ण ने भेंट के दौरान मुख्यमंत्री से हेल्थ एवं वेलनेस क्षेत्र में निवेश के संदर्भ में चर्चा की। मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में इटली के कान्सूलेट जनरल वॉलटर फेरेरा भी थे। ईजीट्रिप डॉट कॉम के सीईओ एवं कॉ-फाउण्डर रिकांत पिटी ने भी भेंट की और पर्यटन क्षेत्र में निवेश संबंधी चर्चा की।

Mohan Yadav ने देर रात ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजन स्थल का किया अवलोकन

 

Mohan Yadav ने उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा की

टॉरेंट पॉवर के जिगिश मेहता एवं ओमप्रकाश नेनवाल ने डॉ यादव से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में निवेश की इच्छा जतायी। आदित्य बिरला ग्रुप के प्रतिनिधि मण्डल ने डॉ. यादव से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में औद्योगिक संभावनाओं को तलाशने के लिये मुख्यमंत्री द्वारा किये जा रहे प्रयासों को सराहा।

 

हिन्डालको कम्पनी के एमडी सतीश पई, एमडी ग्रेसिम एच के अग्रवाल, एसेल माईनिंग के एमडी थॉमस चेरियन, अरविंद ग्रुप के डॉ परम शाह एवं एनटीपीसी के चेयरमैन एवं एमडी गुरदीप सिंह ने भी मुख्यमंत्री से वन-टू-वन चर्चा की। गोदरेज समूह के ग्रुप प्रेसीडेंट राकेश स्वामी भी मुख्यमंत्री डॉ यादव से मिले। उन्होंने रियल स्टेट और टाउनशिप क्षेत्र में समूह द्वारा किए जा रहे कार्य की जानकारी दी।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!