भोपाल: मध्यप्रदेश की दो दिन की यात्रा के समापन के बाद आज PM Modi विशेष विमान से भोपाल से पटना के लिए रवाना हुए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री श्री मोदी दोपहर लगभग 12:15 बजे राजकीय विमानतल भोपाल से भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से पटना रवाना हुए। श्री मोदी को प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मंत्री चैतन्य काश्यप, भोपाल सांसद आलोक शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भावभीनी विदाई दी। इस दौरान कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा भी उपस्थित रहे।
PM Modi ने की महाकुंभ में सेवा दे रहे स्वच्छताकर्मियों और पुलिसकर्मियों की सराहना
PM Modi दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया
PM Modi रविवार को राज्य के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में आयोजित कार्यक्रम के बाद शाम को भोपाल आए थे। रात्रि विश्राम यहां राजभवन में करने के बाद श्री मोदी सोमवार सुबह यहां दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया और इसके बाद पटना रवाना हो गए।


