अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ट्रंप का परस्पर कर फरमान जीएसटी के लिए भी चुनौती : Congress

On: February 21, 2025 8:51 AM
Follow Us:
Congress
---Advertisement---

नयी दिल्ली : Congress ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नयी कर नीति को संप्रभुता के लिए खतनाक बताते हुए कहा है कि यह जीएसटी के लिए भी चुनौती बन गया है इसलिए सरकार को जल्द इससे निपटने के उपाय करने चाहिए। पार्टी ने कहा कि श्री ट्रंप की पारस्परिक शुल्क लगाने की बात बहुत चिंताजनक है और उनका यह फरमान जीएसटी की अवधारणा को भी चुनौती देने के साथ ही यह हमारी राष्ट्रीय संप्रभुता पर भी सवाल उठाता है।

 

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा “ Congress लंबे समय से जीएसटी 2.0 की मांग कर रही है, जो जीएसटी को वास्तव में एक अच्छा और सरल टैक्स बनाएगा, जैसा कि इसे मूल रूप से बनाया गया था। कांग्रेस ने न्यूनतम दरों और व्यापक रूप से संशोधित अनुपालन नियमों की मांग की है।”
उन्होंने कहा “ अब राष्ट्रपति ट्रंप जीएसटी के अस्तित्व पर ही खतरा पैदा कर रहे हैं। अपने मूल ढांचे के अनुसार जीएसटी आयात पर लागू होता है, लेकिन निर्यात पर नहीं। इस सिद्धांत पर कभी कोई विवाद नहीं रहा लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा पारस्परिक शुल्क की बातों से जीएसटी जैसे उपभोग कर पर ही सवाल उठने लगे हैं।”
Congress नेता ने यह भी कहा राष्ट्रपति ट्रंप का करो को लेकर जारी यह आदेश डब्लूटीओ के अलावा राष्ट्रीय संप्रभुता का भी सवाल बन गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज किया और कहा “ क्या राष्ट्रपति ट्रंप के नई दिल्ली वाले अच्छे दोस्त जो खुद को ‘विश्वगुरु’ बताते हैं, इस चुनौती का सामना करेंगे।”

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!