अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पीएम मोदी के विजन को पूरा करना मेरी प्राथमिकता है : Rekha Gupta

On: February 20, 2025 8:28 AM
Follow Us:
Rekha Gupta
---Advertisement---

नई दिल्ली। शालीमार बाग से विधायक Rekha Gupta दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बनेंगी। बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। रामलीला मैदान में गुरुवार को भव्य शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

BJP का मास्टर स्ट्रोक, महिला के हाथ में दिल्ली की कमान, Rekha Gupta होंगी CM

 

 

 

 

 

 

 

Rekha Gupta पार्टी ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी

सीएम चुने जाने के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “मैं भाजपा के पूरे शीर्ष नेतृत्व, पीएम मोदी, दिल्ली की जनता और अपने साथी विधायकों का धन्यवाद करना चाहूंगी। हम सभी लोग दिल्ली को बेहतर दिल्ली बनाने के लिए काम करेंगे। पीएम मोदी ने जो दिल्ली की जनता के लिए विजन दिया है, उसे पूरा करना मेरी प्राथमिकता होगी। पीएम मोदी का तहे दिल से आभार जताना चाहती हूं कि यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं है, बल्कि यह देश की हर मां-बेटी का सम्मान है।” इससे पहले रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था, “मुझ पर विश्वास कर मुख्यमंत्री पद का दायित्व सौंपने के लिए मैं सभी शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। आपके इस विश्वास और समर्थन ने मुझे नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है। मैं संकल्प लेती हूं कि दिल्ली के हर नागरिक के कल्याण, सशक्तिकरण और समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण से कार्य करूंगी। दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए मैं पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं।”

Rekha Gupta पहली बार विधायक चुनी गई हैं

Rekha Gupta दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। उन्होंने ‘आप’ की बंदना कुमारी को 29,595 मतों के अंतर से हराया था। गत 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। भाजपा को 26 साल बाद ऐतिहासिक जीत मिली थी। उसने 70 में से 48 सीटें जीती जबकि आम आदमी पार्टी 22 पर सिमट गई।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!