अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

तूफानों से खेलता हूं, उनके खात्मे का पैगाम… फिर बरस पड़े Anil Vij

On: February 18, 2025 11:02 AM
Follow Us:
Anil Vij
---Advertisement---

अंबाला- हरियाणा सरकार में मंत्री Anil Vij के पार्टी के खिलाफ तेवर अभी भी सख्त है। नगर परिषद अम्बाला सदर चुनाव के लिए आयोजित भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन कार्यक्रम में वह एक बार फिर विरोधियों पर बरस पड़े। कार्यक्रम को संबो​धित करते हुए अनिल विज ने कहा-तूफानों से खेलता हूं मैं, मैं खुद भी एक तूफान हूं, हमसे टकराने वालों के लिए, उनके खात्मे का पैगाम हूं।

नोटिस पर Anil Vij ने कहा, इसे मीडिया में लीक किसने किया, पार्टी चाहे तो करे जांच

 

 

 

 

Anil Vij प्रत्याशियों ने केवल अपना चुनाव लड़ने की तरफ ध्यान देना है

 

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री Anil Vij ने विरोधियों को मंच से जवाब देते हुए कहा कि चुनाव में कुछ मु​श्किलें आती हैं और प्रत्याशियों को उस ओर ध्यान नहीं देना है। दिशा भ्रम करने के लिए अगर कोई खेल खेलता है तो आपने पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता होकर काम करना है और आपको किसी बात की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा प्रत्याशियों ने केवल अपना चुनाव लड़ने की तरफ ध्यान देना है। कुछ शरारती तत्वों ने विधानसभा चुनाव में भी हमें भटकाने की कोशिश की थी, मगर प्रत्याशियों को उनके बहकावे में नहीं आते हुए अपने लक्ष्य को अर्जुन की तरह मछली की आंख पर निगाह रखते हुए चुनाव जीतने पर ध्यान देना है। इसके साथ ही विज ने कहा कि विकास का जो रथ अम्बाला छावनी में मैंने चलाया है, उसे और तेजी से चलाने के लिए आज उस रथ के साथ 32 घोड़े जुड़ रहे हैं। सभी मिलकर सभी अम्बाला छावनी को सुंदर और हरियाणा का सबसे बेहतरीन शहर बनाएंगे। वहीं, इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यों की प्रशंसा भी की।

 

Anil Vij 2047 तक PM भारत को विकसित भारत बनाना चाहते हैं

Anil Vij ने कहा कि अम्बाला छावनी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश को पूरी तेजी से आगे ले जा रहे हैं और 2047 तक वह भारत को विकसित भारत बनाना चाहते हैं। एक सर्वे आया है कि चुनाव के बाद मोदी जी की लोकप्रियता 28 प्रतिशत बढ़ गई है। प्रदेश में नायब सैनी जी की सरकार है और एक दिन भी खाली नहीं जाता जिस दिन वो प्रदेश के लोगों, प्रदेश के विकास के लिए नई-नई घोषणाएं न कर रहे हो। हरियाणा में डबल इंजन सरकार है, मगर लोगों में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ नगर परिषद से होते हुए जाए इसके लिए जिस पार्टी की केंद्र व प्रदेश में सरकार है उसी पार्टी की नगर परिषद में भी होना आवश्यक है।बता दें कि अंबाला छावनी निकाय चुनाव में बीजेपी में टिकट बंटवारे को लेकर बिजली मंत्री अनिल विज नाराज हो गए थे क्योंकि उनके समर्थकों की टिकट काट दी गई थी। इसके बाद भाजपा ने संशोधित लिस्ट जारी की थी। विज के वफादारों को टिकट दिया है। इसमें संजीव सोनी को दोबारा निगम चुनाव के लिए संयोजक नियुक्त गया है। अंबाला कैंट नगर परिषद से श्रवण कौर को चेयरमैन का टिकट दिया गया है। 11 पार्षद उम्मीदवारों के नाम बदले गए हैं। दो उम्मीदवारों के वार्ड बदले गए हैं।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply