अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Yogi ने बागपत में 351 करोड़ रुपये की 281 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

On: February 13, 2025 4:59 PM
Follow Us:
CM Yogi
---Advertisement---

बागपत/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के CM Yogi ने बुधवार को बागपत के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, छपरौली में किसान मसीहा चौधरी अजित सिंह की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान सीएम योगी ने बागपत जिले में 351 करोड़ रुपये की 281 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने बागपत के औद्योगिक विकास के लिए दिल्ली-बागपत-देहरादून एक्सप्रेसवे में बागपत के पास एक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के निर्माण का निर्णय लिया है।

CM Yogi की दो टूक, ‘ जो हमेशा VIP कल्चर में रहे हैं, वो कुंभ को लेकर नकारात्मकता फैला रहे’

 

 

 

 

 

 

CM Yogi किसान नेता चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि दी

 

सीएम योगी ने किसान नेता चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आज माघ पूर्णिमा है, संत शिरोमणि सद्गुरु रविदास जी महाराज की पावन जयंती और अपने पूज्य पिता की विरासत के लिए दुनिया के प्रतिष्ठित पैकेज को छोड़कर मातृभूमि की सेवा के लिए अपने आप को समर्पित करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी की भी पावन जयंती का कार्यक्रम है। उनकी पावन जयंती के अवसर पर आज हमें यहां पर चौधरी साहब की इस पावन भव्य प्रतिमा के लोकार्पण का अवसर प्राप्त हुआ। मैं इस अवसर पर उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि चौधरी अजित सिंह किसानों के लिए संघर्षशील नेता थे और उनकी नीतियां किसानों के हित में थीं। प्रदेश सरकार किसानों की बेहतरी के लिए चौधरी अजित सिंह के विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

CM Yogi सरकार किसानों के हित में कई ऐतिहासिक निर्णय ले रही

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों के हित में कई ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। पिछले आठ वर्षों में गन्ना किसानों को 2.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसके अलावा, गन्ना किसानों की सहूलियत के लिए रमाला चीनी मिल को पुनर्जीवित किया जा रहा है और इसे एक आधुनिक ऊर्जा उत्पादन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना से स्थानीय किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। आज उत्तर प्रदेश में किसानों के उत्थान के लिए ईमानदारी से कार्य किया जा रहा है।

CM Yogi मेडिकल कॉलेज के जल्द निर्माण की घोषणा

स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बागपत को एक नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री ने जिले में एक नए मेडिकल कॉलेज के जल्द निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बागपत को मेडिकल कॉलेज मिले, इसके लिए कार्य तेजी से किया जा रहा है। इससे न केवल बागपत बल्कि आसपास के जिलों के लोगों को भी उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इसके अतिरिक्त, सीएम योगी ने जिले में 351 करोड़ रुपये की 281 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें सड़क, पुल, बस स्टैंड और इंटर कॉलेजों का निर्माण शामिल है। सीएम योगी ने कहा कि एक विकसित समाज के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं अत्यंत आवश्यक हैं और सरकार इन दोनों क्षेत्रों में लगातार सुधार कर रही है। महिला सशक्तीकरण को लेकर मुख्यमंत्री ने कई अहम घोषणाएं कीं।

CM Yogi युवाओं को खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि युवाओं को खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में ‘खेलो इंडिया’ योजना के तहत मल्टीपरपज हॉल का निर्माण किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का विकास करें और प्रदेश के गौरव को बढ़ाएं। राज्य में स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश के सबसे सुरक्षित राज्यों में से एक बन गया है।

CM Yogi कुछ लोग चोरी-छिपे स्नान कर लेते हैं

CM Yogi ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग चोरी-छिपे स्नान कर लेते हैं, लेकिन जब जनता पुण्य का भागीदार बनने के लिए जाती है तो उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं। उन्होंने इसे वही मानसिकता बताया, जिसने पहले कोरोना वैक्सीन पर भ्रम फैलाया था। उन्होंने आगे कहा कि जनता अब इनकी असलियत जान चुकी है और पूरी श्रद्धा के साथ महाकुंभ में भाग ले रही है। जब इन लोगों को प्रदेश के विकास का अवसर मिला, तब इन्होंने कुछ नहीं किया। लेकिन, आज उत्तर प्रदेश नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply