अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली की जनता का प्यार हम पर बना रहेगा : CM Atishi

On: February 8, 2025 12:49 PM
Follow Us:
CM Atishi
---Advertisement---

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आने से पहले दिल्ली की CM Atishi ने कहा है कि मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली की जनता का प्यार हम पर बना रहेगा।
कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधानसभा का चुनाव लड़ रही CM Atishi ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “आम आदमी पार्टी का इतिहास देखें तो जब हमने शुरुआत की थी, तब हमारे पास कुछ भी नहीं था। कोई सोच भी नहीं सकता था कि आप राजनीति में सफल हो सकती है। हमारे पास न तो धनबल था, न ही बाहुबल, हम धार्मिक राजनीति नहीं करते थे, न ही हमने वोट बैंक की राजनीति की। लेकिन हमारे पास दिल्ली की जनता का प्यार और भगवान का आशीर्वाद था, जिसकी वजह से हम आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली का प्यार हम पर बना रहेगा।” कालकाजी विधानसभा सीट पर आतिशी को भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी से जोरदार टक्कर मिल रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए बुधवार (5 फरवरी) को मतदान हुआ था।

 

गुंडागर्दी पर उतर आई है भाजपा, पुलिस भी कर रही है सपोर्ट : Atishi

 

 

 

 

 

CM Atishi दिल्ली में भाजपा की वापसी का अनुमान लगाया गया

बता दें कि दिल्ली की 70 सीट पर 5 फरवरी को वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल में 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी का अनुमान लगाया गया है। पार्टी आसानी से 36 सीटों के बहुमत के आंकड़े को छू सकती है और उससे 10-15 सीटें अधिक जीत सकती है। इस तरह वह अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली CM Atishi को सत्ता से बाहर कर सकती है। हालांकि, कांग्रेस को अधिकतम 0-3 सीटें मिलने का अनुमान है। ज्ञात हो कि दिल्ली का चुनावी परिणाम चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनावों के आंकड़ों पर ध्यान दें तो पता चलता है कि आप ने 2020 के चुनाव में 70 में से 62 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा ने आठ सीटें जीतीं। दिल्ली में 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस पिछले दो विधानसभा चुनावों में अपना खाता खोलने में विफल रही और इस बार भी उसका प्रदर्शन ऐसा ही रहने का अनुमान है। लेकिन, कांग्रेस का मानना है कि इस बार परिणाम बेहतर होंगे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!